एक्सप्लोरर

दिल्ली से महापलायन ने सरकार की नींद उड़ाई, आनंद विहार बस अड्डे पर बेकाबू हो रहे हालात

देश में कोरोना वायरस के महासंकट के बीच दिल्ली से लोगों का पलायन सरकार के लिये नया सरदर्द बनता जा रहा है। यूपी-बिहार के हजारों मजदूर अपने घर जाने के लिये सड़क और बस अड्डे तक पहुंच रहे हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार एक तरफ सभी से घर में रहने की अपील कर रही है लेकिन दिल्ली के आनंद विहार से आ रही तस्वीरों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। यहां हजारों लोग अपने गंतव्य जाने के लिये बसों का सहारा लेने पहुंच रहे हैं, हालांकि मौजूदा वक्त में बसों का संचालन बंद है। एक अनुमान के मुताबित उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों से रोजगार के लिये दिल्ली आये दिहाड़ी मजदूर लाखों की तादात में पलायन कर रहे हैं। देश में 21 दिन का लॉक डाउन है, ट्रेन-बस आवागमन के सभी साधन बंद हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलायन करने वाले लोगों से अपील भी की है कि वे जहां हैं वहीं रुके रहें, हमने सभी इंतजाम किये हैं। लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।

आपको बता दें कि प्रवासी मजदूरों का पलायन पिछले तीन दिनों से जारी है, लेकिन शनिवार को यह संख्या काफी बढ़ गई। शनिवार को एनएच-9 हो या कोई दूसरा मार्ग, लोग सामान व परिवार के साथ चले जा रहे थे। कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के इस दौर में ऐसे हालात भयावह हैं। कमोवेश यही हाल गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत का भी था। पलायन करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व नेपाल के लोग भी शामिल हैं। वे 40-40 किलोमीटर पैदल चलकर आनंद विहार बस अड्डा पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में काम करने वाले यूपी के लोग आजीविका वाले स्थान पर रहें। यात्रा उन्हें व परिवार सहित अन्य लोगों को खतरे में डाल सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने चलाईं एक हजार बसें

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को उनके शहरों तक भेजने के लिए बसों की सुविधा मुहैया कराई है, लेकिन भीड़ के सामने यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। अफसरों ने बताया कि कुल तीन हजार बसें चलाने के निर्देश हुए हैं। अभी एक हजार बसें चलाई जा रही हैं। आनंद विहार बस अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस तैनात है। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget