एक्सप्लोरर

Balrampur News: बलरामपुर में एक हफ्ते में तेंदुए का दूसरा हमला, 6 साल के बच्चे को बनाया निवाला

UP News: बलरामपुर के लाल नगर सिपहिया गांव में एक बच्चा अपनी मां को ढूंढते हुए जंगल में चला गया था. तभी उसपर तेंदुए ने हमला कर दिया. इस घटना में बच्चे की मौत हो गई.

Balrampur Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया. जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है. वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बलरामपुर के जिलाधिकारी ने तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं.

वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि गांव में शनिवार की शाम सूरज वर्मा का बेटा अरुण (6) अपनी मां को खोजता हुआ अपने घर के पीछे खेत में चला गया. इसी बीच, एक तेंदुए ने अरुण का जबड़े से पकड़ लिया और भागा गया. 

तेंदुए की तलाश में जुटी टीमें

वन अधिकारियों ने बताया कि अरुण की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने की खेत में गायब हो गया और करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को अरुण का शव गन्ने के खेत में मिला. घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डॉक्टर सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि तेंदुए की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं. 

एक हफ्ते पहले भी बच्ची की गई थी जान

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलते ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, एक सप्ताह पहले भी इसी गांव से तेंदुआ तीन वर्षीय बच्ची नंदनी को उठा ले गया था, जिसका क्षत-विक्षत शव पांच दिन बाद गन्ने के खेत में मिला था.  

इसके अलावा शनिवार को पीलीभीत जिले में एक बाघ ने किसान की जान ले ली थी. माधोटांडा थाना इलाके में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ जंगल से सटे इलाके में जानवर चराने गये किसान पर बाघ ने हमला कर दिया था. जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम भी किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Agra Rape Case: आगरा होम स्टे गैंगरेप मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जबरन शराब पिलाकर की थी दरिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget