एक्सप्लोरर

Uttarakhand: मसूरी में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, पुश्ता ढहने से मकान को खतरा

मसूरी में बीते दो दिन से बारिश हो रही है. ऐसे में जगह जगह भूस्खलन जैसे मामले सामने आ रहे हैं. इसके अलावा जल निगम की लापरवाही से एक मकान को बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी तरफ मसूरी सुवाखोली धनोल्टी रोड पर सोमवार को हुए भारी भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया. जिससे मार्ग के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया. वहीं मार्ग को खोलने के लिए विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया.

बड़े मकान का पुश्ता ढहा

बताया जा रहा है कि, सुबह 6 बजे मार्ग बंद हो गया था, जो सुबह 10 बजे तक मार्ग को खोलने की व्यवस्था नहीं की गई. लोगों ने कहा कि, सरकार द्वारा मॉनसून सीजन में होने वाले भूस्खलन आदि आपदाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन बेपरवाह अधिकारियों को इससे कुछ लेना-देना नहीं है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं. वहीं, दूसरी ओर मसूरी-लक्ष्मणपुरी के पास एक बड़े मकान का पुश्ता ढह जाने के कारण मकान को खतरा हो गया है. बताया जा रहा है कि, मकान के पुश्ते को पेयजल लाइन पेयजल योजना के द्वारा जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के लिए खोदा गया था, जिसको पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत नहीं की गई, वहीं, बरसात में पुश्ते में पानी भर गया जिससे मकान का पुश्ता ढह गया और मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है.

जल निगम की लापरवाही

मकान मालिक ने कहा है कि, उनके द्वारा कई बार जल निगम के अधिकारियों को पुश्ते के नीचे किए गए गड्डे को मरम्मत करने की बात की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे बारिश में पुश्ता गिर गया. जिससे उनको बहुत बड़ा नुकसान हो गया. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि, जल निगम से उनके पुश्ते का निर्माण कराया जाए और उनके नुकसान की भरपाई भी कराई जाए. वहीं, मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे समय-समय पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है. लोक निर्माण विभाग द्वारा भूस्खलन क्षेत्र में के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है और जैसे ही मलवा आ रहा है उसको हटाकर मार्ग को सुचारू किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

UP: राज्य मंत्री बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुख्य सचिव और सीएम के प्रमुख सचिव से बताते थे नजदीकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget