एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज का रास्ता साफ, मेडिकल कॉलेज को ट्रांसफर हुई एक एकड़ जमीन, जानें कब से होगी पढ़ाई

Kushinagar News: नर्सिंग कॉलेज बनाने के लिए पहले चरण में 50 लाख बजट की मंजूरी हो गई है. दस दिन पहले जमीन ट्रांसफर की भी अड़चन दूर हो गई है. नर्सिंग के क्षेत्र में कैरियर बनानेवालों को बड़ी सौगात है.

UP News: नर्सिंग के क्षेत्र में कैरियर बनानेवालों के लिए अच्छी खबर है. कुशीनगर (Kushinagar) जिले में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. हरका के पास नर्सिंग कॉलेज का निर्माण एक एकड़ में होगा. मेडिकल कॉलेज को एक एकड़ जमीन स्थानांतरित हो गई है. जमीन स्थानांतरित नहीं होने की वजह से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण अधर में लटका था. दस दिन पहले शासन स्तर पर समस्या का समाधान हो गया. कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण एक करोड़ की लागत से कराएगी.

नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

पहले चरण में 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत भी हो गया है. सभी तैयारियां मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरी की जा चुकी हैं. एक साल के अंदर नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी को कराना होगा. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि जमीन स्थानांतरण में देरी की वजह से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण रुका हुआ था. दस दिन पहले समस्या का समाधान हो गया है. निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा. एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर भवन को हैंडओवर लेने की कोशिश है.

जानें कब से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया?

निर्धारित समय में भवन हैंडओवर मिलने से नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर पढ़ाई भी शुरू करा दी जाएगी. बता दें कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण दो चरणों में हो रहा है. हरका के पास निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक में पढ़ाई होगी. रविंद्रनगर धूस में नर्सिंग कॉलेज का भवन बन रहा है. नर्सिंग कॉलेज राजकीय मेडिकल कॉलेज के बगल में बनेगा. स्थानीय छात्रों के लिए नर्सिंग कॉलेज बड़ी सौगात है. अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अन्य जगहों पर छात्रों को जाना नहीं पड़ेगा. कुशीनगर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई का सपना साकार हो सकेगा. 

UP News: यूपी में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर, मंत्री दानिश अंसारी ने छात्रों को बताया एआई का महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget