एक्सप्लोरर

Kushinagar News: शादी के दिन देर रात घर से अचानक गायब हुई थी दुल्हन, अब बरगद के पेड़ पर लटका मिला शव

UP News: इस मामले को लेकर मृतका की मां चिंता देवी का कहना है कि नीतू छोटे- छोटे पेड़ पर नहीं चढ़ पाती थी, फिर इतने बड़े पेड़ पर कैसे चढ़ गयी. शक है कि किसी ने नीतू को मारकर पेड़ से लटका दिया था.

Kushinagar News: कुशीनगर (Kushinagar) में शादी की रस्म जयमाला के बाद देर रात को घर से अचानक दुल्हन गायब हो गई, जिसके बाद 13 फरवरी को दुल्हन का शव देवी स्थान पर स्थित बरगद के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला. मृतका की माता- पिता का आरोप है कि प्लान बनाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. दुल्हन बनी उनकी बेटी नीतू को कुछ लोग उठा ले गए और हत्या कर पेड़ से लटका दिया. वहीं जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दुल्हन की रहस्यमय मौत से संबंधित हर पहलुओं की जांच कराने की बात कह रहे हैं.

दरअसल, कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कोईलसवा बुजुर्ग के विंदटोलिया निवासी उदयनाथ प्रसाद की बेटी नीतू की शादी 12 फरवरी को हुई थी. घर में खुशी का माहौल था और समय से बारात भी आ गयी. रात को करीब 10 बजे जयमाला का कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गया. दुल्हन बनी नीतू घर के एक कमरे में कपड़े बदले चली गयी. थोड़ी देर बाद बिजली चली गई और 10 मिनट बाद जब बिजली आई तो नीतू घर से गायब थी. कमरे की सुरक्षा के लिए लगाया गया टाट टूटा हुआ था. 

क्या है पूरा मामला?
मृतका की मां चिंता देवी ने बताया कि लड़की के घर में नहीं मिलने के बाद रात को काफी खोजबीन की गयी. जब दुल्हन नीतू का कहीं पता नहीं चला तो उसकी छोटी बहन रंजीता से दुल्हे की शादी करा दी गयी. 13 फरवरी की सुबह नीतू का शव गांव के देवी स्थान पर मौजूद बरगद के पेड़ से  दुपट्टा के सहारे लटकता मिला. 

मृतका की मां चिंता देवी का कहना है कि नीतू छोटे- छोटे पेड़ पर नहीं चढ़ पाती थी, फिर इतने बड़े पेड़ पर कैसे चढ़ गयी. शक है कि किसी ने नीतू को मारकर पेड़ से लटका दिया था. चिंता देवी एक युवक का नाम भी ले रहीं है. ‌वहीं पिता उदयनाथ का कहना है कि 99 परसेंट नीतू की हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कई लोगों ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा है. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह का कहना है कि युवती की रहस्यमय मौत की हर पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

मौलाना मदनी के 'ओम' और 'अल्लाह' वाले बयान के विरोध में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget