एक्सप्लोरर

NSC, PPF, सुकन्या योजना... जानें किस स्कीम पर मिल रहा है कितना ब्याज

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी शख्स या कोई भी नाबालिग सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट ले सकता है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। बैंक में निवेश करने के बजाय पोस्ट ऑफिश में निवेश करना अच्छा विकल्प माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम ऐसी हैं जिनमें बैंक से भी ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही यहां आपकी जमा राशी पर सरकार गारंटी भी देती है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आज हम पोस्ट ऑफिस की कुछ चुनिंदा स्कीम के बारे में बात करेंगे... साथ ही आपको बताएंगे कि सरकार इन स्कीम पर कितना ब्याज दे रही है।

किसान विकास पत्र (केवेपी) पोस्ट ऑफिस में आप किसान विकास पत्र (केवेपी) में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश को अधिकतम सीमा नहीं है। इसमें कोई भी व्यस्क या नाबालिग की ओर से निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में नॉमिनेशन की सुविधा भी दी गई है। केवेपी को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस स्कीम में सरकार 7.6 % तक का ब्याज देती है।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी शख्स या कोई भी नाबालिग सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट ले सकता है। एनएससी में कम से कम 1000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश करने की अधिकतम सीमा नहीं है। साथ ही इसमें जमा राशि पर आईटी एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है। इस स्कीम में 7.9​ % तक का ब्याज मिलता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) इस स्कीम में आप एक वित्तीय वर्ष में कम से 500 रुपये जमा कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा एक साल में डेढ़ लाख रुपये है। आप एकमुश्त या फिर 12 किश्तों में निवेश कर सकते हैं। इसमें मेच्योरिटी पीरियड 15 साल की है और इसे मेच्योरिटी के एक साल के भीतर 5 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। पीपीएफ में भी 7.9​ % का ब्याज मिलता है।

सुकन्या समृद्धि योजना इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति 10 साल से छोटी बच्ची के​ लिए सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोल सकता है। इसमें एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। अकाउंट को 21 साल पूरे होने के बाद बंद कर सकते हैं। बच्ची की उम्र 18 साल होने पर आधी रकम निकाली जा सकती है। इस स्कीम में 8.4​% तक का ब्याज दिया जाता है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम इस योजना में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति अकाउंट खोल सकता है। इस स्कीम में मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है। एक जमाकर्ता एक से ज्यादा अकाउंट ऑपरेट कर सकता है। अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसमें 8.6 ​% तक का ब्याज मिलता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget