एक्सप्लोरर

मुस्लिमों के दिल में भी जगह बनाने में कामयाबी रही है बीजेपी, कई इलाकों में खुला खाता

बीजेपी संगठन का मानना है कि मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने बीजेपी के तीन तलाक की खिलाफत के निर्णय को पसंद करते हुए वोट दिया है।

कानपुर, एबीपी गंगा। बीजेपी द्वारा उठाया गया 'तीन तलाक' का मुद्दा राज्यसभा की अड़चनों से कानून भले ही न बन पाया हो, लेकिन पार्टी के लिए शुभ रहा। इस बार के लोकसभा चुनाव के परिणामों ने गवाही दी है कि इस मुद्दे के जरिये भाजपा ने मुस्लिमों के घर में एंट्री तो कर ही दी। पार्टी कुछ हद तक बुर्कानशीनों का वोट हासिल करने में कामयाब रही है।

नहीं लगते थे बीजेपी के बस्ते

कानपुर लोकसभा क्षेत्र में सीसामऊ और कैंट ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां कई बूथ सिर्फ मुस्लिम आबादी वाले हैं। वहां किसी दौर में बीजेपी के बस्ते तक नहीं लगते थे। पार्टी प्रयासरत रही, लेकिन वहां वोटों का जुगाड़ न हुआ। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बड़ा दांव चला गया। सरकार ने तीन तलाक कानून बनाने के लिए पहल की। देशभर में इसे लेकर तरह-तरह की प्रक्रियाएं हुईं।

शुरू हुई समीक्षा

प्रगतिशील मुस्लिम संगठनों और तलाक पीड़िताओं ने समर्थन में आवाज बुलंद की, लेकिन राज्यसभा में बहुमत न होने की वजह से सरकार तीन तलाक कानून को अमल में नहीं ला सकी। माना जा रहा था कि इससे मुस्लिमों के बीच बीजेपी कुछ पैठ जरूर बनाएगी। अब लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद इसकी समीक्षा शुरू हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में 130 बूथों पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ. मुरली मनोहर जोशी को 10 से भी कम वोट मिले जबकि पांच बूथों पर स्थिति शून्य की रही थी।

मुस्लिमों के दिल में भी जगह बनाने में कामयाबी रही है बीजेपी, कई इलाकों में खुला खाता

सुधरी है पार्टी की स्थिती

सीसामऊ और कैंट क्षेत्र में जिन बूथों पर पिछले चुनाव में बीजेपी शून्य या एक-दो वोट पर सिमटी थी, वहां खाता खुला है। तमाम बूथों पर जहां कांग्रेस को सैकड़ों मत मिले हैं, वहां एक से दो दर्जन वोट बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को भी मिले हैं। बीजेपी संगठन का मानना है कि यह वोट मुस्लिम महिलाओं का है। उन्होंने बीजेपी के तीन तलाक की खिलाफत के निर्णय को पसंद करते हुए वोट दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि भविष्य में यह स्थिति और सुधरेगी। वहीं इन क्षेत्रों में वोट मिलने की वजह गैस व बिजली कनेक्शन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने वाले लाभार्थियों का समर्थन भी शामिल है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget