एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: यात्रियों को बर्फबारी और बारिश से बचाने के लिए केदारनाथ में लगे रेन शेल्टर, अब बाबा के दर्शन में होगी आसानी

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में रेन शेल्टरों का निर्माण होने से अब यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है. साथ ही उन्हें हाइपोथर्मिया जैसी बीमारी से नहीं जूझना पड़ेगा.

Kedarnath News: केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. यात्रियों को अब बाबा केदार के दर्शनों के लिये बर्फबारी और बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा. इसके लिये पहली बार केदारनाथ धाम में रेन शेल्टरों का निर्माण हो गया है. रेन शेल्टर का निर्माण होने से बारिश और बर्फबारी के दौरान भी यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये लाइन में खड़े रह सकते हैं.

हाइपोथर्मिया जैसी बीमारी से मिलेगी निजात
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम हिमालय में बसा हुआ है और यहां कब मौसम बदल जाए, कुछ पता नहीं चलता है. केदारनाथ धाम लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां मई और जून जैसे गर्मी के महीनों में भी बर्फबारी होती है तो बारिश यहां आम बात है. गर्मी के छह महीनों में लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन को आते हैं और लाइन में लगकर वह बाबा केदार के दर्शन करते हैं. बर्फबारी और बारिश होने पर तीर्थयात्री परेशान हो जाते थे. ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें होती थी और वे हाइपोथर्मिया जैसी बीमारी से जूझते थे, लेकिन अब प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए रेन शेल्टर लगा दिए हैं.

Kedarnath Dham: सफाई अभियान के बाद बढ़ी केदारनाथ धाम की रौनक, अब तक 40 क्विंटल प्लास्टिक कचरा इकट्ठा

अब आसानी से होंगे बाबा केदार के दर्शन 
इस बार यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये यात्रियों को धूप, बर्फबारी और बारिश से बचाने के लिये प्रशासन ने नई पहल की है. प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक लगभग साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी में रेन शेल्टर लगा दिए हैं, जबकि इन रेन शेल्टरों को हेलीपैड तक लगाए जाने की कार्य योजना है. रेन शेल्टर लगने से यात्रियों को धूप, बारिश, बर्फबारी से राहत मिलेगी और वह आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे.

लाइन में लगने से मिलेगी सहूलियत
सिक्स सिग्मा मेडिकल सर्विस के सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ धाम में कब मौसम बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसे में तीर्थयात्री बारिश में भीगते हुए लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करते हैं. प्रशासन की ओर से अब मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक रेन शेल्टर लगा दिए हैं. रेन शेल्टर लगने से जहां तीर्थयात्री बारिश में भीगने से बचेंगे, वहीं उन्हें हाईपोथर्मिया बीमारी से भी निजात मिलेगी. इसके लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद अदा किया.

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि रेन शेल्टर साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी पर लगा दिये गए हैं. इससे लाइन में लगे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की मांग को पूरा किया जा रहा है. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर शौचालयों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है.

Uttarakhand: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और CM धामी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र की Agneepath Scheme पर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget