एक्सप्लोरर

Kaushambi Murder: कौशांबी में घर के बाहर अकेले सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, निर्वस्त्र हालत में शव बरामद

Kaushambi Crime News: बदमाशों ने महिला के सिर पर चाकू से भी कई वार किए. सुबह परिजनों के जागने पर शव चारपाई से कुछ दूरी पर निर्वस्त्र हालत में मिला. ऐसे में रेप की आशंका जताई जा रही है.

Kaushambi Murder Case: कौशांबी में बीती रात महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने महिला के सिर पर चाकू से भी कई वार किए. सोते समय गला रेत कर महिला को मौत के घाट उतारा गया. महिला घर के बाहर अकेले चारपाई पर सो रही थी. सुबह परिजनों ने महिला के शव को चारपाई से कुछ दूर पर निर्वस्त्र हालत में पाया. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

महिला की धारदार हथियार से हत्या

सनसनीखेज घटना पिपरी क्षेत्र के गांव की है. 55 वर्षीय महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी. एक बेटा परदेस में, दूसरा बहन के गांव में और तीसरा बेटा गांव में ही रहता है. महिला बेटे से अलग नींबू के बाग में मकान बनाकर रहती थी. थोड़ी दूर पर महिला का बेटा भी रहता है. बीती रात महिला भोजन कर घर के बाहर चारपाई पर लेटी हुई थी. रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी.

वारदात से पहले रेप की आशंका

बदमाशों ने महिला के सिर पर चाकू से भी कई वार किए. सुबह परिजनों के जागने पर शव चारपाई से कुछ दूरी पर निर्वस्त्र हालत में मिला. आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ रेप किया होगा. घटना की जानकारी पाकर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. महिला की हत्या का कारण अभी साफ नहीं हुआ है. मृतक महिला के बेटे ने बताया कि मां रात लगभग 10:30 बजे तक साथ में थी.

इसके बाद मैं अपने घर चला आया और सो गया. रात में क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं. सुबह नींद खुलने पर मां को मृत पाया. कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की गई है. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र के गांव में 55 वर्षीय महिला की आज अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य उठाए हैं. बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा. हत्या के विभिन्न पहलू की जांच की जा रही है. रेप के बाद हत्या पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है. जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Mathura Murder: हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी, खुदकुशी की स्क्रिप्ट का पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget