एक्सप्लोरर

Kanpur News: सत्याग्रह के बाद समाजवादी पार्टी करेगी जेल भरो आंदोलन, इन मुद्दों को लेकर बजाएगी बिगुल

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं का कहना है कि जेल जाना उनका शौक नहीं है, लेकिन ऐसे हालात और परिस्थितियों को बना दिया गया है जिसके बाद उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है.

Kanpur News: समाजवादी पार्टी इन दिनों सत्ताधारी पार्टी से लगातार टकराव के मूड में दिख रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने नेताओं से जेल में मिलने पहुंच रहे हैं, तो वहीं कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में सत्याग्रह चलाया गया. 

24 घंटे चले इस सत्याग्रह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया गया. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ लिखे गए मुकदमों को झूठा बताते हुए अब जेल भरो आंदोलन के लिए बिगुल फूंका जा रहा है.

'जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई गई'
समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जेल जाना उनका शौक नहीं है, लेकिन ऐसे हालात और परिस्थितियों को बना दिया गया है जिसके बाद उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है. शांतिपूर्वक गांधीवादी तरीके से फूलबाग गांधी प्रतिमा के नीचे 24 घंटे तक सत्याग्रह का आगाज किया गया और अब अन्याय और जुल्म और ज्यादती के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की रणनीति बना ली गई है.

नेता ने कहा कि सत्याग्रह के जरिए सपा कार्यकर्ताओं की मन स्थिति को भी जान लिया गया है और उन्हें जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी के स्टंट को ब्लैकमेल करने का तरीका बता रही है. 

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी की माने तो सपा किसी भी हाल में उत्तर प्रदेश सरकार को ब्लैकमेल नहीं कर सकती. पिछले 2 महीनों में इरफान सोलंकी के खिलाफ 8 मुकदमे कानपुर पुलिस ने दर्ज किए हैं और अब तक इरफान सोलंकी पर दर्ज मामलों की संख्या 17 पहुंच गई है. आने वाले दिनों में इऱफान पर और मुकदमे भी लिखे जा सकते हैं, क्योंकि कुल 42 शिकायतें पुलिस के पास इरफान को लेकर आ चुकी हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेता जेल भरो आंदोलन का बिगुल बजाकर सत्ताधारी दल से दो-दो हाथ करने के मूड में तैयार दिख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या यूपी में दो राहे पर है कांग्रेस? राहुल गांधी से अलग राग अलाप रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget