एक्सप्लोरर

कानपुर में नहीं रुक रही ट्रेन पलटाने की साजिश, अब जांच एजेंसियों ने उठाए कई संदिग्ध

Kanpur News: कानपुर में ट्रेन हादसों की साजिश रची जा रही है. एक महीने में तीसरी साजिश में प्रेमपुर स्टेशन पर गैस सिलेंडर रखा गया, लेकिन हादसा नहीं हुआ. जांच एजेंसियां संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं.

UP News: कानपुर में साजिशों को अंजाम देने के लिए लगातार ट्रेन हादसों को कराने की कोशिश हो रही है. एक महीने में तीसरी ट्रेन हादसे की साजिश ने सबको हिला कर रख दिया है, अब यात्री ट्रेन में सफर करने में भी डर रहे हैं. ऐसे में जांच एजेंसियों ने कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन पर रखे गए मिनी गैस सिलेंडर की जांच तेज कर दी है और कई संदिग्धों को अपनी रडार पर ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

अभी तक कानपुर में तीन ट्रेन हादसे करने की साजिश फिलहाल नाकाम हुई है, जिसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन हादसों की ये साजिश पूरे देश में अलग अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है और इन साजिशों को लेकर जांच एजेंसियों के हाथ अभी तक खाली है. सिर्फ कयासों का बाजार गर्म है, साजिश की कड़ी और तार किस्से जुड़े हैं, इसके विषय में अभी कुछ भी सटीक तौर पर पता नहीं लग सका है.

वहीं कानपुर पुलिस से लेकर लोकल इंटेलिजेंस और एनआईए , आईबी जैसी एजेंसियां इस साजिश के खुलासे की जांच कर रही हैं. पहले साबरमती एक्सप्रेस फिर कालिंदी एक्सप्रेस और अब माल गाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश न तो पहले की घटना के खुलासे हुए और न ही नई  घटना में कुछ हाथ लगा, बस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पहले बैठकर शराब पी और ट्रेन के आने का इंतजार किया
कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन पर रखे गए मिनी गैस सिलेंडर इसके पास मौके से मिले बीयर के केन इस बार का इशारा जरूर कर रहे हैं कि यहां सिलेंडर रखने वालों ने पहले बैठकर शराब पी और ट्रेन के आने का इंतजार किया और जैसे ही ट्रेन के आने का समय हुआ तो सिलेंडर  को रखकर गायब हो गए.

दिल्ली हावड़ा रूट का ये रेलवे ट्रैक सबसे व्यस्त है. यहां हर थोड़ी देर में ट्रेनें गुजरती हैं. सवाल ये हैं की माल गाड़ी से पहले निकलने वाली ट्रेन के ट्रैक पर सिलेंडर मौजूद नहीं मिला, इसका मतलब है कि हादसा मालगाड़ी के साथ कराना था. लेकिन बार बार रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर कहां से आ रहे हैं.

जांच टीम ने प्रेमपुर स्टेशन के पास से लगभग 60 लोगों से पूछताछ की थी, कुछ को हिरासत में लेकर अभी भी पड़ताल की जा रही है. मिनी गैस सिलेंडर के मिलने से आस पास के लोकल गैस रिफिलिंग वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र में लोग ऐसे ही रिफिलिंग  वालों से गैस भरवा लेते हैं लगभग 5 किलो ग्राम का ये छोटा गैस सिलेंडर किसका है, ये पता करने की कोशिश जारी है.

सिलेंडर के साथ बीयर की केन बरामद हुई थी
जिस जगह हादसा हुआ उससे महज चंद कदमों पर रेलवे कर्मियों के क्वार्टर बने हुए हैं, जिसमें  रेलवे कर्मी रहते हैं. वहीं के कुछ लोगों की मानें तो यहां रेलवे ट्रैक के पास लोग नशा करने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां सन्नाटा रहता है. कोई रोकने टोकने वाला नहीं मिलता तो लोग यहां शराब की बोतले लेकर बैठते हैं और हुजूम में शराब पीते हैं. जिस दिन हादसा हुआ उस दिन में इस ट्रैक पर सिलेंडर के साथ बीयर की केन बरामद हुई थी. अब देखना है की सिलेंडर और बीयर के केन की कहानी के तार किसे जुड़ते हैं और जांच एजेंसियां कब तक इस साजिश और पिछली साजिशों के राज खोल पाती हैं.

ये भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में रचा गया षड्यंत्र! संत समिति ने लगाए कई गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget