एक्सप्लोरर

Kanpur Viral News: कानपुर में अजब मामला, बिल पर लिखा 'इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन', वायरल हुई पर्ची

Kanpur News: कानपुर में अजब वाकया सामने आया है. यहां इस्लाम ऑनली सॉल्यूशन लिखा एक बिल तेजी से वायरल हुआ है. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया है.

Kanpur Viral News: कानपुर महानगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कानपुर में इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन लिखी हुई बिजनेस इनवाइस जारी होने से हड़कम्प मच गया है. यहां पर एक कारोबारी अपनी बिजनेस इनवाइस की पर्ची पर इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन लिख कर पर्चाी काट रहा है. इस पर्ची के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी. पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में लिया है. पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है. 

बिल पर जेहादी भाषा 

आप जब दुकान से कोई सामान खरीदते हैं तो दुकानदार आपको बिल देता है. कानपुर में एक दुकानदार पर आरोप है कि वो बिल की पर्ची में जेहादी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. यहां के मेस्टन रोड में स्थित रबड़ कारोबारी की दुकान की पर्ची में व्यापारिक प्रतिष्ठान की जगह पर व्यापारी का मोबाइल नम्बर लिखा हुआ है. इसके नीचे बड़े बड़े अक्षरों में लिखा गया है "इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन" यानी इस्लाम ही एक मात्र समाधान है. रबड़ कारोबारी की यह पर्ची सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. पर्ची वायरल होने के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गयी. 

कारोबारी हिरासत में लिया गया 

जिसके बाद पुलिस ने मेस्टन रोड में स्थित रबड़ कारोबारी को हिरासत मे लिया. पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है. डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के जरिए मामला संज्ञान में आया. जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी को चिन्हित कर लिया और उसे तलब किया गया है. आरोपी दुकानदार से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मिली जानकारी औऱ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand Rains: सीएम धामी ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, बोले- अबतक 7 हजार करोड़ का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget