एक्सप्लोरर

Coronavirus की जंग में रेलवे की बड़ी पहल, Covid-19 से लड़ने वालों के लिए तैयार की PPE किट

Coronavirus की जंग में रेलवे की बड़ी पहल की है। Covid-19 से लड़ने वालों के लिए रेलवे ने PPE किट तैयार की है। उत्तर रेलवे के जगद्धात्री वर्कशॉप में यह पीपीई किट बनकर तैयार हुई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी पहल की है। रेलवे  रेलवे ने कोविड-19 (Covid-19) से लड़ने वालों के लिए पीपीई किट (PPE) तैयार कर लिया है। उत्तर रेलवे के जगद्धात्री वर्कशॉप में यह पीपीई किट बनकर तैयार हुई है। जगद्धात्री वर्कशॉप रेलवे का पहला वर्कशॉप बन गया है, जहां पर दो पीपीई कवरॉल नमूने वाले पीपीई किट बनकर तैयार हुए हैं। रेलवे द्वारा इस निर्मित पीपीई किट को डीआरडीओ ने भी परीक्षण में पारित कर दिया है। अब रेलवे एक हजार किट बनाने की पहल कर रही है। पहले ये किट रेलवे के डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे के जगद्धात्री वर्कशॉप में बने पीपीई किट को देश की डिफेंस रीसर्च ऐजेंसी का भी अप्रूवल मिल गया है। अब साफ हो गया है कि यह किट बाजार में आ जाएगा।

रेलवे के अन्य 17 वर्कशॉप पर भी बनाई जाएगी पीपीई किट

उत्तर रेलवे का कहना है कि ये भारतीय रेलवे के लिए यह एक बड़ी सफलता है। रेलवे ने कहा, 'इसकी सफलता के बाद रेलवे देश में पीपीई किट की कमी को कम करने के लिए हर संभव योगदान कर सकता है।'  रेलवे के मुताबिक, जगद्धात्री के बाद इस तरह की किट रेलवे के अन्य 17 वर्कशॉप में भी बनाई जाएंगी, जिससे देश के अन्य मेडिकल प्रॉफेशनल की 50 फीसदी तक मांग पूरी की जा सके। यह पीपीई किट कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ने में मददगार साबित होगी। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों पर से खतरा कम होगा।

 कोरोना संकट में पीपीई किट की आपूर्ति प्रभावित

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पीपीई किट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। देश में भी पीपीई किट और एन-95 मास्क आसानी से नहीं मिल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये विशेष पहल की है। कोरोना वायरस से बचाव में इस समय एन-95 मास्क, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट और सैनिटाइजर की जबरदस्त किल्लत हो रही है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: मलेरिया की दवा निर्यात करने को तैयार भारत, जानिए आखिर क्यों ट्रंप ने मांगी है मोदी से मदद

इंसानों के बाद अब जानवरों को कोरोना, हाई अलर्ट पर देशभर के चिड़ियाघर;इन जानवरों की खासकर हो रही है निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget