एक्सप्लोरर

पूर्वांचल के लोगों को रेलवे का तोहफा, दो नवंबर से गोरखपुर से रांची के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

UP News: दो नंबर से गोरखपुर से रांची के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा. इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल के लोगों को सुविधा होगी.

Railway News: दो नंबर से गोरखपुर से रांची के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा. इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 सहित 22 कोच लगाए जाएंगे. रेलवे प्रशासन ने ट्रेन की तिथि, मार्ग और टाइम टेबल निर्धारित कर दिया है. इस ट्रेन के शुरू होने से पाटलिपुत्र, पटना, जसीडीह (देवघर), धनबाद और रांची तक की यात्रा करने वाले पूर्वांचल के लोगों को सुविधा होगी. 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 18629/18630 गोरखपुर-रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन रांची से 01 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 02 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को शुरू होगा. 15 अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रांची से नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था. गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस का संबलपुर तक मार्ग विस्तार के बाद रेल मंत्रालय ने गोरखपुर से रांची तक नई साप्ताहिक ट्रेन का उपहार दिया है.

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, 18629 रांची- गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रांची से शाम 04:50 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन मूरी, बोकोरो, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, जसीडीह, पटना, पाटलिपुत्र और छपरा के रास्ते दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन देवरिया से शाम 04:40 बजे, भटनी से 05:00 बजे छूटकर सिवान, छपरा, पाटलिपुत्र, पटना, जसीडीह, धनबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 09:25 बजे रांची पहुंचेगी. आपको बता दें कि, मौर्य एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार के बाद गोरखपुर से रांची तक ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी थी. झारखंड से बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लिए लोग आवागमन करते हैं. इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आन जाने में सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें: 'तीन-चार कुंतल वजन है उनका, अब...' लॉरेंस बिश्नोई मामले में पप्पू यादव पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget