एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड वासियों के लिए सीएम धामी का बड़ा ऐलान, जानें क्या है पूरा प्लान

Independence Day 2024 Special: उत्तराखंड के प्रेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सीएम धामी ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर उन्होंने ने सरकार की तरफ से जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया और यहां परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया. सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया.

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राज्यहित में आठ घोषणाएं की जिनमें प्रत्येक जिले में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित करना, उद्योग, बागवानी तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, उद्यमियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः एक लाख, 75 हजार एवं 50 हजार की धनराशि प्रदान करना शामिल है.

इन योजना को लेकर सीएम धामी ने कह दी बड़ा बात

सीएम धामी ने यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित कर्मचारियों हेतु 'कर्मचारी व्यक्तिगत ऋण योजना' लागू की जायेगी. साथ ही वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना में वर्तमान में निर्धारित मासिक आय 4000 से बढ़ाकर 6000 प्रतिमाह की जायेगी.

200 करोड़ रुपये की योजना की जाएगी शुरू 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण की विषय-वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति की तरफ से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जायेगा. उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण के लिए नीति बनाने तथा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने और ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ के तहत 200 करोड़ रुपये की योजना शुरू की जाएगी.

उत्तराखंड को विकसित बनाने का लिया प्रण

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से सभी जिलों में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय स्थापित करने की भी घोषणा की. उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि बताते हुए धामी ने कहा कि वीरों के बलिदान और शौर्य के सम्मान में हमें यह प्रण लेना है कि हम विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत बनाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के भारत को 15 अगस्त 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार भी राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है.

नीति आयोग की तरफ से जारी रिपोर्ट का जिक्र 

इस संबंध में सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष नीति आयोग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार एसडीजी इंडेक्स रैंकिंग में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की श्रेणी में वह राज्य अचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर की श्रेणी में शामिल हुआ. उन्होंने कहा कि सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) सूचकांक तैयार कर पारिस्थितिकी का आंकलन करने वाला उत्तराखंड भारत का प्रथम राज्य बन चुका है, जबकि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला वह देश में पहला राज्य होगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की तरफ से जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया और राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लेने को कहा.

ये भी पढ़ें: 'मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल...', PM मोदी के UCC वाले बयान पर मौलाना कासमी की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget