एक्सप्लोरर

SP-BSP गठबंधन रार पर BJP का तंज- 'चुनावी बुआ' के लिए 'साइकिल' केवल छोटे सफर का जरिया थी

सपा और बसपा दोनों ही 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव अकेले लड़ेंगी। गठबंधन की इस दरार पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। भले ही मायावती ने ये कहा हो कि ये रिश्ता नहीं टूटेगा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने चुनाव में गठबंधन के खराब प्रदर्शन का ठीकरा सपा पर मढ़ा है, इसने बीजेपी समेत तमाम दलों को अखिलेश और मायावती को घेरने का मौका दे दिया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के खराब प्रदर्शन का ठीकरा बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के सिर फोड़ दिया है। उन्होंने ये तो जरूर कहा कि गठबंधन पर कोई ब्रेक नहीं लग रहा, लेकिन अखिलेश को आगाह करते हुए वो ये कहना भी नहीं भूली कि अगर अखिलेश अपनी पार्टी में बदलवा नहीं ला सके, तो राहें जुदा होना ही ठीक रहेगा। चुनाव नतीजे आने के ठीक 11 दिन के अंदर सपा-बसपा गठबंधन के बीच खिंची इस दरार पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी... जो पहले दिन से इस गठबंधन को महामिलावटी और मौका परस्त बोलती आई है, उसे अब मायावती और अखिलेश को घेरने का मौका मिल गया है।

'चुनावी बुआ'  के लिए 'साइकिल' केवल छोटे सफर का जरिया थी

उधर, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीटकर मायावती-अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा, 'बबुआ की 'चुनावी बुआ' ने गठबंधन तोड़ने की मंशा जताकर स्पष्ट कर दिया है कि 'साइकिल' उनके लिए बड़ा सहारा नहीं, सिर्फ छोटे सफर का जरिया थी। 10 सीट का सफर पूरा हुआ और उन्होंने 'साइकिल' वाले बबुआ को राजनीति की तपती सड़क पर हांफने को छोड़ दिया।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'आपसी स्वार्थ व निजी सरोकारों की नींव पर खड़े सपा-बसपा गठबंधन का कभी कोई भविष्य नहीं था। अपना अस्तित्व बचाने की जुगत में बुआ-बबुआ बस इस बेमेल गठबंधन को ढो रहे थे। प्रदेश के आगामी उप चुनाव में अकेले लड़ने की बात कर बहन जी ने बता दिया है कि उन्हें अब 'साइकिल' नहीं चाहिए।

गठबंधन तोड़ने की मायावती की आदत: शिव प्रताप

गठबंधन की इस रार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप ने कहा कि ये तो पहले से ही टूटना तय था, अब जा के टूटा है। बीच चुनाव में ही दोनों दल एक-दूसरे को भला बुरा कहने लगे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों का विकास किया है, इस वजह से भाजपा जीती है। साथ ही बीएसपी सुप्रीमो को घेराव करते हुए वो बोले कि  मायावती की पहले भी आदत रही है गठबंधन करके तोड़ने की।

BJP ने पहले ही कहा था, ज्यादा दिन नहीं चलेगा गठबंधन : रीता

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन टूटने पर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री और इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि यह ऐलान अप्रत्याशित नहीं है। बीजेपी चुनाव के वक्त से ही कह रही थी कि गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। गठबंधन के नेताओं को हार का ठीकरा किसी न किसी के सिर फोड़ना ही था, इसलिए मायावती ने अखिलेश को ही निशाना बना डाला। ये गठबंधन नहीं अवसरवाद था। रीता जोशी के मुताबिक, गठबंधन टूटने से 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी फायदे की बात इसलिए नहीं सोच रही है, क्योंकि वह दोनों के साथ मिलने पर भी जीत हासिल कर चुकी है। बीजेपी का तो यह भी मानना है कि अगर सारी विपक्षी पार्टियां साथ मिल जाएंगी, तब भी उसे कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि पीएम मोदी ने विकास की गंगा बहाकर राजनीति का ट्रेंड ही बदल दिया है।

जनता सच पहले से जानती थी: केशव प्रसाद मौर्य

वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन का घेराव करते हुए कहा कि प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए बुआ-बबुआ साथ-साथ आए थे, लेकिन जनता तो सारा सच पहले से ही जानती थी और उसने सोच समझकर ही वोट किया। उन्होंने कहा कि मायावती ने अपना स्वार्थ सिद्ध होने पर अखिलेश यादव को किक आउट कर दिया है। इस गठबंधन में मायावती को तो फायदा पहुंचा, लेकिन अखिलेश यादव नुकसान में ही रहे। पहले मुलायम सिंह यादव चरखा दांव चलते थे अब मायावती ने उसी चरखा दांव से अखिलेश को चित्त कर दिया है। आज मुलायम सिंह अखिलेश की वजह से काफी आघात महसूस कर रहे होंगे।

SP-BSP का DNA एक नहीं : सिद्धार्थनाथ

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, 'सपा-बसपा का गठबंधन स्वाभाविक नहीं था, कार्यकर्ताओं  में वैमनस्यता हमेशा रही है। एक दूसरे के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमे तो इनकी ही सरकार में हुए हैं। आज सारे समाज ने बीजेपी को स्वीकार किया है। इनका डीएनए एक नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget