एक्सप्लोरर

वाराणसी में नगर निगम की संपत्ति पर बना इमामबाड़ा? खाली करने के लिए 1 दिन की मिली मोहलत

वाराणसी नगर निगम द्वारा दुर्गाकुंड क्षेत्र के मर्दाना इमामबाड़ा को सरकारी संपत्ति बताया गया है. इसके बाद नगर निगम ने वहां के कब्जेदारों को 48 घंटे का समय दिया है.

वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में मर्दाना इमामबाड़ा को वाराणसी नगर निगम की तरफ से सरकारी संपत्ति होने का दावा किया गया है. अब इसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में है. नगर निगम की टीम  मौके पर पहुंची जहां पर मौजूदा वक्त में कब्जदारों की तरफ से इस बात पर भी आपत्ति जताई गई कि बिना कोई जानकारी अथवा सूचना दिए अचानक प्रशासन के लोग पहुंचे और उनसे इमामबाड़े से जुड़े दस्तावेज मांगने लगे. हालांकि इस मामले पर नगर निगम ने उन्हें 48 घंटे का वक्त दिया है.

क्या नगर निगम के जमीन पर बना इमामबाड़ा ?

वाराणसी नगर निगम द्वारा दुर्गाकुंड क्षेत्र के मर्दाना इमामबाड़ा को सरकारी संपत्ति बताया गया है. इसके बाद नगर निगम ने वहां के कब्जेदारों को 48 घंटे का समय दिया है कि इस इमामबाड़ा से संबंधित दस्तावेज को दिखाया जाए नहीं तो यहां पर नगर निगम का अधिग्रहण होगा. इस पूरे प्रकरण को लेकर एबीपी न्यूज़ की टीम ग्राउंड पर पहुंची जहां पर सबसे पहले स्थानीय निवासी राहुल यादव ने बताया कि - हां यहां पर नगर निगम की टीम पहुंची थी. इस इमामबाड़े के अंदर कुआं है, हम लोग इसे बचपन से देख रहे हैं. अगर इनके पास दस्तावेज है तो प्रशासन के समक्ष पेश करें जहां तक मेरी समझ है यह इमामबाड़ा ज्यादा पुराना नहीं है. 

UP Politics: यूपी में बीजेपी नेताओं को खटक रहा रालोद से गठबंधन! 2027 के चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

जब इस मामले पर एबीपी न्यूज ने इमामबाड़ा के मुतवल्ली नवाब मिर्जा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि - बिल्कुल हमारे पास सभी दस्तावेज हैं. लेकिन प्रशासन के लोगों ने बिना कोई सूचना दिए हमसे यह दस्तावेज अचानक मांगा था. हम बिल्कुल उनके समक्ष रखेंगे और एकदम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि यह सैकड़ो वर्ष पुराना इमामबाड़ा है.

1 दिन की और मोहलत

वहीं 20 अगस्त को वाराणसी नगर निगम द्वारा दिया गया अल्टीमेटम समाप्त हो गया. जिसके बाद एक दिन की और अवधि इमामबाड़ा के मुतवल्ली को प्रदान की गई है. ऐसे में इस विषय को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज है. नगर निगम का साफ कहना है कि अगर दस्तावेज नही उपलब्ध कराए जाते हैं तो इस पर सरकारी अधिग्रहण होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget