एक्सप्लोरर

कमलेश तिवारी की हत्या से डरे कई हिंदू नेता, अमित शाह और सरकार को लिखा पत्र- मांगी सुरक्षा

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद कई हिंदू नेताओं को भी अपनी जान का डर सताने लगा है। साध्वी प्राची समेत कई बड़े हिंदू नेताओं ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से कई बड़े हिंदू नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। तीखे बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कई हिंदू नेता अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर चिंतित हैं। हिंदू नेता अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं से सिफारिश की है। वहीं, कई नेता राज्य सरकारों को भी पत्र लिख रहे हैं। इनमें कई नेता ते ऐसे हैं जिन्हें किसी की तरफ से धमकी भी नहीं मिली है फिर भी वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले आधे दर्जन नेता सुरक्षा मांग चुके हैं।

साध्वी प्राची ने शाह और सीएम योगी को लिखा पत्र अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची को भी अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साध्वी ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार स्थित उनके आश्रम के आसपास कुछ संदिग्ध लोग टहलते मिले हैं, अनहोनी की आशंका है। साध्वी प्राची ने सीमा पार के आतंकी संगठनों के निशाने पर खुद के होने की बात कही है।

अमित जानी का दावा- जान से मारने की मिली धमकी उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने खुद को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। जानी ने दावा किया है कि रविवार को उनके सुरक्षा गार्ड को सीलबंद लिफाफा मिला है और ये लिफाफा एक महिला ने दिया है। लिफाफे में मिली चिट्ठी में कहा गया है, "कमलेश तिवारी के बाद अब आपकी बारी है।" पत्र मिलने के बाद जानी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। मामले की शिकायत नोएडा के सेक्टर 20 थाने में दर्ज की गई है।

इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार ने भी जान को खतरा बताया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget