एक्सप्लोरर

CM योगी के ‘समुदाय’ मॉडल से बदली गांवों की तस्वीर, हरदोई बना ग्रामीण विकास का रोल मॉडल

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नसहभागिता यानी लोगों की भागीदारी से जो “समुदाय कार्यक्रम” हरदोई जिले में शुरू हुआ था, वह अब पूरे प्रदेश में ग्रामीण विकास का मॉडल बन चुका है.

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के गांव अब पिछड़ेपन की छवि तोड़कर विकास की नई मिसाल बनते जा रहे हैं. उनके नेतृत्व में जनसहभागिता यानी लोगों की भागीदारी से जो “समुदाय कार्यक्रम” हरदोई जिले में शुरू हुआ था, वह अब पूरे प्रदेश में ग्रामीण विकास का मॉडल बन चुका है.

बीते आठ वर्षों से हरदोई में चल रहे इस कार्यक्रम ने गांवों की तस्वीर ही बदल दी है. पहले जिन गांवों को लोग पिछड़ा और सुविधाहीन मानते थे, आज वही गांव तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में मिसाल बन गए हैं. मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप अब इस कार्यक्रम को अगले पांच वर्षों तक और आगे बढ़ाया जाएगा और इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा.

मुख्य सचिव ने इसे स्वीकृति दी
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इसके विस्तार की स्वीकृति दे दी है. हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के अनुसार, “समुदाय” कार्यक्रम की शुरुआत 2016 में केवल 10 ग्राम पंचायतों और 25 हजार लोगों से हुई थी, जो अब 524 ग्राम पंचायतों और 29 लाख से ज्यादा ग्रामीणों तक पहुंच गया है.

इस कार्यक्रम में एचसीएल फाउंडेशन की अहम भूमिका है. इसके तहत खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पर्यावरण और जल-स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुआ है. डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में 47,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिला है और 30,000 बच्चों को कोडिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा दी गई है.

हरदोई के गांवों में 100 स्मार्ट आंगनवाड़ी 
हरदोई के गांवों में 100 स्मार्ट आंगनवाड़ी और 814 आधुनिक क्लासरूम बनाए गए हैं, जिनमें करीब 1.45 लाख बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है. वहीं, महिलाओं की आजीविका के लिए 31,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को डेयरी, बुनकरी, चिखनकारी और पोल्ट्री जैसे कामों से जोड़ा गया है. किसानों को भी “एफपीओ” यानी किसान उत्पादक संगठनों के जरिए 32.68 करोड़ रुपये का लाभ मिला है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में 8.9 लाख ग्रामीणों को टेलीमेडिसिन की सुविधा दी गई है. 2.15 लाख बच्चों की पोषण जांच की गई, जिससे किशोरों में खून की कमी यानी एनीमिया की दर में 22% तक की कमी आई है.

ऊर्जा और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी समुदाय कार्यक्रम ने मिसाल कायम की है. 32 सौर ऊर्जा आधारित मिनी ग्रिड, 186 संस्थानों में सोलर पैनल और 44 सोलर पंप लगाए गए हैं. साथ ही 18 तालाबों का पुनरुद्धार और 37,000 से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 70% आबादी गांवों में रहती है. राज्य सरकार का जोर अब सिर्फ योजनाएं चलाने पर नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी से टिकाऊ और असरदार विकास करने पर है. ‘समुदाय’ इसी सोच की देन है और अब यह पूरे प्रदेश के गांवों में विकास का नया चेहरा बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर योगी सरकार सख्त, सील नहीं अब होगा ध्वस्तीकरण, नेपाल बॉर्डर पर गरजा बुलडोजर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget