एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कैंट विधानसभा सीट से अजेय हैं बीजेपी के हरबंस कपूर, जीत का रिकॉर्ड बना चुके हैं

Cant Assembly Seat: कैंट विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए अबूझ पहेली की तरह है. यहां से हरबंस कपूर को हराने का वे अबतक कोई तोड़ नहीं खोज पाये हैं.

Dehradun, Cant Seat: कैंट विधानसभा सीट (Cant Assembly Seat) से हरबंस कपूर(Harbansh Kapur)-उत्तराखंड के एकमात्र अजेय विधायक हैं. जब से इन्होंने जीतना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा. जब भाजपा का झंडा थामने वाला कोई नहीं था, तब ये विधायक बन गए थे. यह सीट 2008 परिसीमन के अस्तित्व में आने के बाद भी हरबंस कपूर का गढ़ रही है. साल 2012 में पूर्व स्पीकर रहे हरबंस कपूर ने भाजपा से अगुवाई की तो कांग्रेस का झंडा लहराने देवेंद्र सिंह सेठी आये. कांग्रेस ने भाजपा दिग्गज को पछाड़ने की पुरजोर कोशिश की पर भाजपा विधायक हरबंस कपूर को हिला नहीं पाए. नतीजे में 5095 वोटों से भाजपा विधायक ने जीत दर्ज की. साल 2017 में इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला. जिसमें उन्हें फिर से नाकामी हाथ लगी. जनता ने अपने विधायक का साथ न छोड़ा और 56.99 वोट प्रतिशत जीत के साथ हरबंस कपूर ने आठवीं बार विधायक के तौर पर शपथ ली. लगातार आठ बार की जीत यह बताने के लिए काफी है कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत है. पिछले पांच साल में हरबंस कपूर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, लेकिन यह संदेश भी जाता रहा है कि वह अपने पुत्र को राजनीति में आगे करने के लिए बिसात बिछा रहे हैं. 

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओं की बात करें, तो देहरादून कैंट विधानसभा सीट में 1 लाख 31 हज़ार 808 वोटर हैं. जिसमें से 65,558 पुरुष हैं और 66250 महिलाएं हैं. 

विधानसभा कैंट की पांच बड़ी समस्याएं :-

1. क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण और लिंक मार्गो का सुदृढ़ीकरण
2. ट्रैफिक जाम 
3. नालों में जल भराव और गंदगी
4. कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की खस्ताहाल स्थिति
5. अतिक्रमण  

हरबंस के नाम जीत का रिकॉर्ड

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर हरबंस कपूर कभी नहीं हारे. लगातार आठ बार जीतने के रिकार्ड बनाने वाले हरबंस कपूर को हराने का कांग्रेस कोई फार्मूला नहीं निकाल पाई, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती उम्र है. 2017 में भी खराब सेहत के बावजूद उन्होंने चुनाव लड़ा था. इस बार बढ़ती उम्र के चलते भाजपा उनका विकल्प तलाश सकती है. हालांकि, हरबंस कपूर चाहेंगे कि अगर किसी कारण से वह चुनाव नहीं लड़ पाते हैं तो उनके बेटे अमित कपूर को टिकट दिया जाए. कपूर अपनी मजबूत छवि के बूते मैदान में उतरे बिना भी भाजपा की नैया पार करने का दम भरते हैं. उधर, कांग्रेस के लिए इस सीट पर कपूर का बड़ा कद जीत में रोड़ा बन रहा है. लंबे समय से सीट पर मेहनत कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कैंट का किला तभी फतेह कर सकते हैं जब कपूर का गढ़ कमजोर हो जाए.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- मुझे लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget