एक्सप्लोरर

Hapur Encounter: हापुड़ पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोपी का किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, लूट का माल बरामद

UP News: हापुड़ पुलिस ने व्यापारी से चेन स्नेचिंग के आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की चेन बरामद कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Hapur Chain Snatching: यूपी के जनपद हापुड़  में बीते शुक्रवार को एक लुटेरे ने मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. घटना का सीसीटीवी जब वायरल हुआ, तो पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे. एक्शन में आई खाकी चेन स्नेचर की तलाश में जुट गई और बीती रात जब चेन स्नेचर का पुलिस से आमना-सामना हुआ, तो वह घुटनों पर आ गया. 

पुलिस की चेन स्नेचर से मुठभेड़ हुई, ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की गोली लुटेरे के पैर में लगी. घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की चेन को बरामद को कर लिया है, पकड़े गये लुटेरे का नाम मोहम्मद आमिर कुरैशी बताया गया है. 

सीओ सिटी जितेन्द्र शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बीते शुक्रवार को हापुड़ के मौहल्ला राजेंद्र  नगर में पब्लिकेशन व्यापारी सुमित जब मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी एक स्कूटी सवार लुटेरा उनके गले से चेन लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी थी. बीती रात पुलिस को चेन स्नेचर के ठिकाने की जानकारी मिली. जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने लुटेरे की घेराबंदी कर ली.

बदमाश के पास नकदी व लूट का समान किया बरामद
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि, लुटेरे का जब पुलिस से आमना-सामना हुआ, तो पुलिस की उससे मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली लुटेरे के पैर में लगी, जिससे वह घायल हुआ है. सीओ ने बताया कि पकड़ा गया चेन स्नेचर गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला मोहम्मद आमिर कुरैशी है और वह वर्तमान में हापुड़ के मौहल्ला चैनापुरी में रह रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से व्यापारी से लूटी गई चेन, 13 हजार 500 रूपये नकद, एक स्कूटी, तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं.

(विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले को नए साल पर मिलेगा मेट्रो के विस्तार का तोहफा, काम पूरा, जानें- कब होगा उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget