एक्सप्लोरर

बस ड्राइवर की अनोखी प्रेम कहानी, गाड़ी का शीशा तोड़कर खून से भरी प्रेमिका की मांग

UP News: हापुड़ में प्रेमी युवक ने बस का शीशा तोड़कर अपने हाथ का खून निकालकर बाहर निकाला. फिर अपने खून से ही उसकी मांग भर दी. वहीं युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है.

Hapur News: बॉलीवुड की फिल्मों की सीन की तरह उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक घटना हुई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. जैसे फिल्मों में हीरोइन के प्यार में पागल हीरो अपना हाथ काटकर उसकी मांग भर देता है. ठीक इसी तरह का नजारा यूपी के जनपद हापुड़  में देखने को मिला है. यहां एक बस के ड्राइवर ने जब अपनी प्रेमिका को मोमोज लेने जाते हुए देखा, तो बस का शीशा तोड़कर अपना हाथ काट लिया और फिर उसमें से निकले खून से उसकी मांग भर दी. बस में बैठे यात्रियों ने जब यह सीन हापुड़ के युवक को करते हुए देखा, तो वह भी हैरान रह गये.

घटना के बाद मौके पर हंगामा होने लगा और सूचना देकर पुलिस बुला ली. उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी घटना हापुड़ में रेलवे रोड स्थित पुलिस चौकी के पास की है. यहां एक युवक सवारियों से भरी प्राइवेट बस लेकर आ रहा था. तभी उसी बस में सवार हापुड़ की रहने वाली युवती उतरने लगी तो उसने अपना हाथ काट कर खून से  उसकी मांग भर दी बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर युवक- युवती के एकतरफा प्रेम में पागल था और उसने युवती को देखते ही चलती बस के ब्रेक लगा दिये. युवक फिल्मी स्टाइल में बस का शीशा तोड़कर अपने हाथ का खून निकालकर बाहर निकला और अपने खून से ही उसकी मांग भर दी.

युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज
 इस नजारे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. युवती ने जानकारी देकर अपने परिवारीजनों को बुला लिया और फिर जमकर हंगामा हुआ. पीड़ित युवती ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती है. हापुड़ से नोएडा आने-जाने के दौरान बस का ड्राइवर उससे एकतरफा प्रेम करने लगा और पिछले एक साल से उसे शादी के लिए परेशान कर रहा था. जब वह बीती रात को मोमोज लेने के लिए बस से बाहर निकली रही थी, तभी बस के ड्राइवर ने अपने खून से उसकी मांग भर दी. फिलहाल, पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है.

( हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सावन के तीसरे सोमवार पर वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस की गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget