एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: कोर्ट के आदेश से व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ तक, ऐसे संपन्न हुई एक-एक प्रक्रिया, जानें- डिटेल्स

Vyas Ji Tehkhana Puja: ज्ञानवापी परिसर के तहखाने मामले में जिला कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटे बाद शाम होते-होते वाराणसी डीएम वहां पहुंचे और एक के बाद एक पूजा की प्रक्रिया पूरी हुई.

Gyanvapi Case: वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए परिसर के तहखाने में पूजा की इजाज़त दे दी. जिसके बाद 31 सालों के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में व्यास जी के तहख़ाने में पुनः पूजा पाठ शुरू हो गया. कोर्ट ने साफ़ किया कि 7 दिन के अंदर प्रशासन वहां वर्तमान व्यवस्था को देखते हुए पूजा पाठ के प्रबंध सुनिश्चित करें. जिसके बाद जहां हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है तो वहीं मुस्लिम पक्ष ने अब इस आदेश को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. 

मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की और तुरंत सुनवाई की मांग की. इससे शीर्ष अदालत ने इनकार किया और हाई कोर्ट जाने के लिए कहा. इस बीच ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

इससे पहले ज्ञानवापी परिसर के तहखाने मामले में जिला कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटे बाद शाम होते-होते वाराणसी जिला अधिकारी, वाराणसी पुलिस कमिश्नर व काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों के बीच एक बैठक हुई. जिसमें शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के साथ-साथ कोर्ट के आदेश का पालन कराने पर चर्चा हुई. 

साफ़-सफाई के बाद कराई गई पूजा
कोर्ट के आदेश के बाद तत्काल ज्ञानवापी परिसर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गई. रात के तकरीबन 9:00 के बाद वाराणसी जिला प्रशासन के आदेश अनुसार ज्ञानवापी परिसर के तहखाना में साफ सफाई कराई गई जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि इसमें कुछ ही समय बाद पूजा पाठ शुरू होगी. काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी जी के सामने से  लोहे की बैरिकेटिंग हटाकर तहखाने तक का रास्ता बनाया गया. इसके बाद वहां विराजमान देवी-देवताओं को फिर से स्थापित किया गया और फिर पूजा की तैयारी की गई.

देर रात वाराणसी जिलाधिकारी, वाराणसी पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम कोर्ट आदेशानुसार ज्ञानवापी परिसर के तहखाने पहुंची. रात्रि तकरीबन 11 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अर्चकों द्वारा भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की गई आरती उतारी गई और विधि विधान से पूजा की गई. निर्धारित अवधि तक चली पूजा पाठ के बाद यथा स्थिति कायम रखते हुए जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी परिसर से बाहर निकले. इसके बाद अभी तक ज्ञानवापी परिसर के बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. जिसके बाद अब विधिवत तरीक़े से अब यहां पूजा शुरू हो गई है. 

UP Politics: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद का बड़ा बयान, बताया- अगला नंबर किसका होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से तीन आरोपी गिरफ्तार
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget