एक्सप्लोरर

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर, धवल सिंह जाला भाजपा में शामिल

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी भी मौजूद थे।

गांधीनगर, (भाषा)। गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी भी मौजूद थे। ठाकोर और जाला ने राज्यसभा उपचुनाव में कथित रूप से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान करने के बाद पांच जुलाई को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात के कद्दावर ओबीसी नेता ठाकोर ने भाजपा को "अनुशासित कार्यकर्ताओं" की पार्टी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते उनके लिये अपने समुदाय के लिये काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहा था क्योंकि मैं अपने समुदाय के गरीब लोगों के विकास के लिये काम नहीं कर पा रहा था। उस पार्टी (कांग्रेस) में उसके नेताओं की अपरिपक्वता और घमंड के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता।" गुजरात कांग्रेस के नेताओँ ने ठाकोर के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिये अपने समुदाय के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलदेवजी ठाकोर ने कहा, "ठाकोर ने भाजपा में शामिल होकर अपने समुदाय को धोखा दिया है। वह कहा करते थे कि उनका लक्ष्य सिर्फ ठाकोर समुदाय के बीच से सामाजिक बुराइयों को खत्म करना और उनका उत्थान करना है। अब, वह इन सभी कारणों को अलग रखते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए। वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।" बलदेव ने कहा, "ठाकोर समुदाय उनका यह खेल समझती है और वह कभी उनका समर्थन नहीं करेगी।" पाटन जिले के राधनपुर से विधायक रहे ठाकोर (43), 2017 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। ठाकोर के करीबी जाला साबरकांठा के बायड से विधायक थे। उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। ठाकोर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अप्रैल में कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में गुजरात में दूसरी बार सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget