एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः चार मूर्ति चौक अंडरपास पर जल्द मिलेगी जाम से आंशिक राहत, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के व्यस्त चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द ही आंशिक राहत मिलने वाली है. शीघ्र ही इसे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के व्यस्त चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द ही आंशिक राहत मिलने वाली है. प्राधिकरण ने घोषणा की है कि यहां निर्माणाधीन अंडरपास का स्लैब कार्य पूरा होते ही इसे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया जाएगा. इसके बाद वाहन इस स्लैब के ऊपर से गुजर सकेंगे. हालांकि पूरे अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी लगभग छह माह का समय लगेगा.

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अंडरपास का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिए कि अंडरपास के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए और स्लैब तैयार होते ही इसे वाहनों के लिए खोला जाए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो सके. इस दौरान उन्होंने पैदल अंडरपास का निरीक्षण किया और वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली.

सर्विस रोडों को मरम्मत और चौड़ीकरण के निर्देश

सीईओ ने सर्विस रोडों की मरम्मत और चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. साथ ही फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए उसमें लगी लिफ्टों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने 60 मीटर और 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया और लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

प्रस्तावित बस-वे का किया का किया निरीक्षण

सीईओ एनजी रवि कुमार ने ऐस सिटी के पास 60 मीटर और 130 मीटर रोड को जोड़ने वाले हिस्से को जल्द पूरा करने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया. यहां करीब 100 मीटर की दूरी पर भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है. इसके अलावा उन्होंने 130 मीटर रोड और प्रस्तावित बस-वे का भी निरीक्षण किया और इसे इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए.

चार मूर्ति चौक अंडरपास सहित कई सड़कों का निरीक्षण

गौरतलब है कि बीते रविवार को एसीईओ सुमित यादव ने भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट का दौरा किया था. उन्होंने चार मूर्ति चौक अंडरपास सहित कई सड़कों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़कों की मरम्मत और सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाल निर्माण की मांग रखी. एसीईओ ने सेक्टर-4 की सड़कों पर गड्ढे तत्काल भरने के निर्देश भी दिए.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget