एक्सप्लोरर

गोरखपुर पुलिस ने शहर में लगाये उपद्रवियों के पोस्टर, खंगाले जा रहे हैं वीडियो-सीसीटीवी फुटेज

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुये हिंसक प्रदर्शन को लेकर गोरखपुर अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा करनेवालों की पहचान के लिये कई इलाकों में पोस्टर लगाये हैं।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन और पथराव करने वाले उपद्रवियों की प‍ुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 22 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को 50 संदिग्‍धों की तलाश है। पुलिस ने इस बवाल में शामिल लोगों के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए बवालियों के पोस्‍टर जारी किए हैं। आज उन पोस्‍टर को अलग-अलग मोहल्‍लों में पुलिसवालों ने चस्‍पा भी किया।

गोरखपुर के कोतवाली सर्किल के सीओ वीपी सिंह के नेतृत्‍व में पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों के पोस्‍टर चस्‍पा किए हैं। शहर के शाहमारूफ, रेती चौक, उर्दू बाजार, घंटाघर, पाण्‍डेयहाता, नखास चौक, खूनीपुर, बक्‍शीपुर और हाल्‍सीगंज में पुलिस ने पोस्‍टर चस्‍पा किये। सीओ कोतवाली वीपी सिंह के साथ तहसीलदार सदर डा. संजीव द‍ीक्षित, शाहपुर थाना प्रभारी अरुण पवार भी मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि पोस्टर को जगह-जगह दीवार पर चिपकाया जा रहा है, जिससे पुलिस पर हमला करने वाले उपद्रवियों की शिनाख्त हो पाये और आम जनमानस भी उनकी पहचान कर उनकी सूचना पुलिस को दे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। जिससे वे भविष्य में फिर दोबारा ऐसी गलती न करें। उन्‍होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ये आश्‍वस्‍त करना चाहता है कि निर्दोष और अमन पसंद लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किए तीन केस शुक्रवार को हुये बवाल व प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। यहां तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। दो मुकदमा पुलिस ने और एक मुकदमा भीड़ के हमले में घायल हुए नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। माहौल बिगाड़ने वाले 50 आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget