एक्सप्लोरर

यूपी में मानसून की दस्तक के साथ बदला मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

UP News: गोरखपुर में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए है. वहीं शनिवार को हुई बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ उमस को भी कम कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार दिन तक तेज बारिश के आसार है.

Gorakhpur Rain News: यूपी के गोरखपुर में भीषण गर्मी और उमस के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी है. बीते 48 घंटे में तेज चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. घर से निकलने वाले लोगों के लिए उमस और गर्मी का सामना करना और भी मुश्किल का सबब बन गया. घरों से निकलने के पहले लोग खुद को गर्मी और धूप से बचाने की तैयारी के साथ निकलते दिखे. शनिवार की सुबह हुई बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है. आईएमडी के वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार से चार-पांच दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा.

गोरखपुर में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और चढ़ते पारे ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया. बीते कई दिनों से मानसून के आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने के बावजूद तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशानी में डाल दिया. घरों से काम के लिए निकलने वाले लोगों को चिल्लाती धूप और उमस का सामना करना पड़ा. अधिकतम ह्यूमिडिटी का लेवल 84 से 86 प्रतिशत के बीच पहुंचने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

अगले चार दिनों तक होगी बारिश
गोरखपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय की ओर से तेज बारिश और वज्रपात होने की संभावना भी व्यक्त की गई है. यूपी में मानसून की दस्तक हो चुकी है ऐसे में गोरखपुर में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. बीते कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी मुश्किल भरा रहा. सुबह से लेकर देर शाम तक तेज चिलचिलाती धूप और भीषण उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई.बारिश ने तापमान दिन में गिरावट के साथ ही उमस को भी कम कर दिया. 

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की रिहाई पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा विपक्षी दलों पर तंज, कहा- 'जेल हो जाए तो लोकतंत्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget