एक्सप्लोरर

Gorakhpur Corona Update: फिर डरा रहा है कोरोना, चौथी लहर के खतरे के बीच लापरवाह दिख रहे लोग, जानें- क्या है स्थिति

UP Corona Update: यूपी के गोरखपुर में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में जिले में 32 केस देखने को मिले हैं.

Gorakhpur Corona News: यूपी के गोरखपुर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. चार महीने में पहली बार पिछले 48 घंटे में कोरोना के 32 मामले आए हैं. जिसमें बीते 24 घंटे में 13 तो उससे पहले दिन पहले दिन 19 केस मिले हैं. इसी के साथ एक्टिव केस 73 हो गए हैं. इसी के साथ चौथी लहर के खतरे के बीच लोग किस तरह से लापरवाह बने हुए हैं. इस लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए अधिकतर लोगों के चेहरे पर न तो मास्‍क दिखाई दे रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. 

लोगों की लापरवाही आई सामने 
गोरखपुर के जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों की भीड़ लगी हुई है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ों की संख्‍या में लोग इलाज कराने के लिए गोरखपुर आते हैं. यहां पर मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए लंबी कतार में होते हैं. लेकिन अधिकतर चेहरों पर मास्‍क नहीं होने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोविड-19 का खतरा बढ़ गया है. यूपी सरकार और शासन के सख्त निर्देश के बावजूद जहां लोग लापरवाही कर रहे हैं, तो वहीं अस्‍पताल प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है.

लोगों से की ये अपील 
गोरखपुर के जिला अस्पताल में कोविड-19 के प्रोटोकॉल को लेकर पड़ताल की गई. जिसके बाद एबीपी गंगा ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगातार मास्‍क लगाने की अपील की. जिससे वे खुद और परिवार की सुरक्षा कर सकें. इसके साथ ही दूसरों की भी सुरक्षित रह सकें.एबीपी गंगा ने जिला अस्पताल में आए लोगों से जब मास्‍क नहीं लगाने पर खतरा होने की बात की, तो लोगों ने अपनी गलती को स्वीकार किया. बहुत से लोग कैमरा देखने के बाद मुंह ढकते हुए नजर आए. वहीं कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें भ्रम है कि वे सरकारी कर्मचारी हैं, तो उन्‍हें कुछ नहीं होगा. यही वजह है कि वे भी लापरवाही बरत रहे हैं. ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है.

कोविड-19 के नियमों का करें पालन 
गोरखपुर के सीएमओ डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि चौथी लहर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. ऐसे में लोगों को शासन द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन करने की जरूरत भी है. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क जरूर लगाएं. इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करें. गोरखपुर में 48 घंटे में 32 संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 73 एक्टिव केस हो गए हैं. सभी को सावधान रहने की जरूरत है. रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टेशन और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जांच के साथ कोविड-19 के नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया है. लोगों को खुद भी सचेत रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:-

Rampur By Election: रामपुर की चुनावी सभा में बोले आजम खान- 'टाइगर इज बैक', किया ये बड़ा दावा

Hardoi Crime News: घरेलू विवाद में ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget