एक्सप्लोरर

गोरखपुर: रामगढ़ताल में युवक की गंदी हरकत, पेड़ के नीचे किया टॉयलेट, लिखा- सूखे पौधों को पानी देने में...

Gorakhpur News: गोरखपुर के प्रसिद्ध रामगढ़ताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक खुलेआम सबके सामने पेड़ के नीचे टॉयलेट करता दिख रहा है, आरोपी ने अपने दोस्त से इसका वीडियो भी बनवाया.

यूपी में गोरखपुर के मशहूर पर्यटन स्थल रामगढ़ ताल का मजाक बनाने का मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक अपने कार से उतरता है और ताल की रेलिंग फाँदकर अंदर जाता है और आसपास लोगों की मौजूदगी में वहां लगे पेड़ों के नीचे हंसते हुए टॉयलेट करता हैं. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. 

युवक ने इस गंदी करतूत की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. जिसके बाद इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

दोस्त से बनवाया गंदी हरकत का वीडियो

आरोपी युवक ने अपने दोस्त से इस गंदी हरकत का वीडियो बनवाया. इस वीडियो में एक युवक सफेद रंग की कार से हाफ पैंट और टीशर्ट में एक युवक उतरता है. इसके बाद वो कार के अंदर बैठे दोस्तों के साथ मजाक करता है और फिर ताल रेलिंग कूदकर झील के पास चला जाता है. इसके बाद वो वहां लगे पेड़ों में मजाक उड़ाते हुए टॉयलेट करने लगता है.

ये वीडियो हिमांशु मौर्य की इंस्टाग्राम आईडी से इसे पोस्ट किया गया है. इस वीडियो के साथ युवक ने कैप्शन में लिखा है- 'KEEP YOUR CITY CLEAN AND GREEN, HELP HIM WATER MORE' यानी 'अपने शहर को हरा और साफ रखिए, सूखे पौधों को पानी देने में मदद कीजिए.' 

आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

ये वीडियो सामने आने के बाद श्याम दुबे नाम के एक यूजर ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि गोरखपुर प्रशासन कृपया ध्यान दें. यह महाशय जो बड़े मनबढ़ किस्म के लग रहे हैं. जो मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नौका विहार को सार्वजनिक रूप से गंदा करने में लगे हैं. कार के नंबर के आधार पर उस पर कार्रवाई की जाए.

ये मामला सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है. गोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने  कार्रवाई का आश्वासन देते हुए रामगढ़ ताल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद से ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे से कार और युवक की पहचान की जा रही है. 

झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन का निधन, सीएम योगी, मायावती , अखिलेश समेत कई नेताओं ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget