एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने आश्रम के स्वामी को पीटा, हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर तपोवन धाम के महंत स्वामी भजनानंद महाराज की जमकर पिटाई की।

मुजफ्फरनगर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक आश्रम में छह अज्ञात लोगों ने घुसकर 70 वर्षीय पुजारी पर हमला किया और लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि भोपा थाने के शुक्रताल इलाके में तपोवन धाम के महंत स्वामी भजनानंद महाराज इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

गिल ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। जिले के साधुओं और भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने आश्रम के स्वामी को पीटा, हालत नाजुक

बता दें कि स्वामी भजनानंद (70) पूर्व सैनिक हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने पर करीब 20 साल पूर्व शुक्रताल-फिरोजपुर मार्ग पर स्वामी भजनानंद ने तपोवन योग आश्रम स्थापित कर लिया था। भजनानंद के भतीजे सहदेव सिंह ने भोपा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार तड़के करीब ढाई-तीन बजे कुछ बदमाश आश्रम की दीवार पर की गई तारबंदी को काटकर भीतर घुस गए और आश्रम की बिजली सप्लाई काट दी। बदमाशों ने अंदर पहुंचकर आश्रम में सोए भजनानंद को घेर लिया और नींद से जगाकर उनसे रुपयों की मांग की।

रुपये नहीं होने पर बदमाशों ने स्वामी से हाथापाई की। इसमें एक बदमाश की अंगुली स्वामी भजनानंद के मुंह में आ गई, जिसे उन्होंने दांतों से चबा लिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने स्वामी को नीचे गिराकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई से स्वामी के सिर व चेहरे के साथ ही पैरों में भी गंभीर चोटें आईं हैं।

मुजफ्फरनगर: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने आश्रम के स्वामी को पीटा, हालत नाजुक

घायल स्वामी किसी तरह घिसटते हुए करीब सौ मीटर दूर आश्रम के मुख्य द्वार पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। स्वामी पर हमले की सूचना मिलते ही डायल-100 के साथ ही सीओ राममोहन शर्मा, इंस्पेक्टर भोपा एमएस गिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल स्वामी को मोरना पीएचसी भेजा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget