एक्सप्लोरर

UP Flood: गोंडा में CM योगी ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री, कहा- 'किसी को दिक्कत नहीं होने देगी सरकार'

Gonda Flood: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में कहा कि अन्नदाता किसानों को आश्वस्त करता हूं कि बाढ़ की वजह से जो नुकसान पहुंचा है, सर्वे के बाद नुकसान की भरपाई सरकार करेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को गोंडा (Gonda) पहुंचे. इसके बाद सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. फिर मुख्यमंत्री करनैलगंज तहसील क्षेत्र के पाल्हापुर पहुंचे, जहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर 100 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ से बचाव को लेकर की गई तैयारियां की जानकारी ली. यही नहीं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. गोंडा के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बाढ़ से किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. इस बार मानसून काफी लेट चल रहा है. गोंडा में 23 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को आश्वस्त करता हूं कि बाढ़ की वजह से जो नुकसान पहुंचा है, उसके सर्वे के बाद नुकसान की भरपाई सरकार करेगी.

सीएम ने पीएम आवास देने की कही बात

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए अगले डेढ़ महीने तक सर्तक रहना होगा. डेढ़ महीने तक बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी और डबल इंजन की सरकार आपदा से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जिन बाढ़ पीड़ितों का मकान बाढ़ से कट गया है, उनका सर्वे कराने के बाद पीएम आवास दिया जाएगा. वहीं जिनका मकान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है, उनको आर्थिक मदद दी जाएगी. बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है और किसी भी प्रकार की दिक्कत सरकार नहीं होने देगी. गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में बाढ़ से काफी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसे में उनका जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'BJP विपक्ष को किराए पर नहीं लेने देगी हेलीकॉप्टर-जहाज', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget