एक्सप्लोरर

गोंडा: फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 3 शिक्षक बर्खास्त, बेसिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

गोंडा में फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 3 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है. जिले में फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले 47 शिक्षक अब तक बर्खास्त किए जा चुके हैं.

गोंडा, एबीपी गंगा। गोंडा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 3 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है. इन शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी पाने के लिए आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के नाम की टेम्पर्ड मार्कशीट लगाई थी जो जांच के दौरान फर्जी पाई गई.

बर्खास्त किए गए शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और वेतन की रिकवरी के आदेश भी दे दिए गए हैं. बर्खास्त किए गए शिक्षक जिले के बेलसर, मनकापुर व छपिया ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों में तैनात थे और पिछले वर्ष ही उनकी बर्खास्तगी की गई थी लेकिन बर्खास्तगी के बाद यह सभी हाईकोर्ट चले गए थे. उस वक्त हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी पर रोक लगा दी थी. अब हाईकोर्ट ने मामले का निस्तारण करते हुए इनकी बर्खास्तगी को सही ठहराया है. इसके बाद शासन ने इन शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने के निर्देश दिए थे. जिले में अब तक 47 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति का कहना है कि छपिया, मनकापुर व बेलसर ब्लॉक में कार्यरत 3 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के दौरान टेंपर्ड मिले थे. पिछले वर्ष सितंबर में इन्हें बर्खास्त किया गया था लेकिन हाईकोर्ट चले जाने के बाद इनकी बर्खास्तगी रुक गई थी.

गोंडा: फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 3 शिक्षक बर्खास्त, बेसिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

अब हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को सही ठहराया है और शासन ने भी इन शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने के निर्देश दिए हैं. इस निर्देश पर तीनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है और सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है. इसके अलावा वेतन की रिकवरी के कार्रवाई की जा रही है. फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले 47 शिक्षक अब तक बर्खास्त किए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांशीराम को मिले भारत रत्न', राहुल गांधी के मंच से प्रस्ताव, BJP बोली, 'जब तक...'
'कांशीराम को मिले भारत रत्न', राहुल गांधी के मंच से प्रस्ताव, BJP ने क्या कहा?
Haridwar News: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
हरिद्वार: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget