एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आया था युवक, संचालक ने मारपीट के बाद कर दी हत्या, हुआ फरार

Ghaziabad Police: डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि राम पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मुक्ति केंद्र में मारपीट की सूचना दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को अचेत अवस्था में पाया.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना ट्रॉनिका सिटी (Tronica City) क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद नशा मुक्ति केंद्र में मृतक के साथियों ने संचालक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक की पत्नी और पिता का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं नशा मुक्ति केंद्र संचालक गेट पर ताला लगाकर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया.

दऱअसल, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में अंकित बत्रा नाम का शख्स परिवार के साथ रहता था और वह नशे का आदी था. परिजनों ने अंकित को गाजियाबाद के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव मोड़ स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, यहां उसका इलाज चल रहा था. देर रात नशा मुक्ति केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों ने अंदर से आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का गेट तोड़ा और अंदर पहुंची. यहां अंकित बेशुध अवस्था में पड़ा था और 7 से 8 और अन्य मरीज कमरों में अलग-अलग बंद थे.

इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस ने अंकित को लोनी के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे मरीजों से पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ में मरीजों ने बताया कि अंकित 3 से 4 महाीने पहले इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था. कुछ दिन पहले ही वह इस नशा मुक्ति केंद्र से चला गया था.

मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. नशा मुक्ति केंद्र संचालक को उन्होंने 35 हजार रुपए जमा कराए थे, लेकिन उनके पति ठीक नहीं हुए. नशा नहीं छुटने पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक विपिन ठाकुर पति अंकित बत्रा को दिल्ली स्थित उनके घर से दोबारा लेकर आया था लेकिन जब उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र संचालक विपिन ठाकुर को फोन किया तो उसने अपनी बच्चियों का ख्याल रखने की बात कही और फोन काट दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस फरार आरोपी की कर रही तलाश 
गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि राम पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट की सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर देखा कि युवक अचेत अवस्था में पड़ा है जिसे पुलिस ने सीएचएससी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.  फरार संचालक और उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: दीदी के गढ़ से 'दिल्ली' को चुनौती! अखिलेश यादव का 'बंगाली दांव' कितना दमदार? जानें सियासी मायने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget