एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक की बकरीद पर अजीबो-गरीब मांग, पशु की जगह काटें केक

Ghaziabad News: नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद डीसीपी रूरल को लेटर लिखा है. नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि पशु कटान की बजाय केक पर पशु बनाकर उसे काटा जाए.

Politics On Bakra Eid: गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी की लोनी विधानसभा से चर्चित विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद डीसीपी रूरल को लेटर लिखा है. इस लेटर में उन्होंने मांग की है कि 7 जून को बकरीद का त्यौहार है. हिंडन एयरपोर्ट लोनी के पास है. इसीलिए जानवरों का कटाव, मीट की दुकान, कट्टी घर यहां नहीं होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि इनकी वजह से पक्षी आकर्षित होते हैं जिस कारण वायु सेवा का विमान गिर चुका है.

बीजेपी विधायक नन्द किशोर गुर्जर अक्सर विवादों में रहते हैं और इस बार बकरीद पर इस तरह का लेटर लिखने से फिर चर्चा में आ गए हैं. फिलहाल इस मामले में अभी प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

माहौल बिगाड़ने का आरोप

नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगड़ने के लिए गौ हत्या भी इस दौरान करते हैं. नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि पशु कटान की बजाय केक पर पशु बनाकर उसे काटा जाए.

ये लिखा लेटर में

नंद किशोर गुर्जर के मुताबिक 7 जून को बकरीद का त्यौहार है. जो कि पूरे देश भर में मनाया जाएगा. हम हर धर्म और उसकी मान्यताओं का पूर्ण सम्मान करते हैं. लेकिन लोनी नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी डीके राय के सर्वे के अनुसार लोनी नगर पालिका क्षेत्र एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस के अंतर्गत आता है. ऑर्डिनेंस के तहत लोनी में जानवरों के कटाव मीट की दुकान कट्टी घरों का संचालन और हड्डी एकत्र करना प्रतिबंधित है. ऐसा करना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है. क्योंकि पूर्व में लोनी में इंडियन एयर फोर्स का लड़ाकू विमान गिर चुका है. इसके अतिरिक्त लोनी में हमारे कार्यकर्ताओं ने सूचना दी है कि बड़े पैमाने पर लोनी में पशुओं का कटान किए जाने की सूचना है. ऐसे में कुछ लोग संवेदनशील लोनी का माहौल बिगाड़ने के लिए गोवंश की हत्या कर सकते हैं. ऐसे में ऐसे लोगों पर निगाह रखना जरूरी है. साथ ही हमारे कार्यकर्ता भी ड्रोन के जरिए इलाके में नजर रखेंगे. सभी ईद मनाने वाले भाइयों से मैं निवेदन करता हूं कि केक पर बकरे की तस्वीर लगाकर उस को काटे. ऐसे पहले भी हुआ है इस तरीके से आप इको फ्रेंडली ईद मना सकते हैं.

कई जगह उठी कटान पर रोक की मांग

यहां बता दें कि गुर्जर के अलावा भी अलग-अलग जगह हिन्दू संगठनों ने बकरीद पर पशुओं के कटान पर विरोध जता चुके हैं. जबकि अभी इस मामले पर गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से कोई जबाब नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget