एक्सप्लोरर

वंदेभारत से एक्सप्रेस वे तक... यूपी के इस शहर को एक ही दिन में दो सौगात

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश को आज एक और नया एक्सप्रेसवे मिलेगा, सीएम योगी आज गोरखपुर में इसका उद्घाटन करेंगे. वहीं पीएम मोदी भी आज वंदे भारत ट्रेन की सौग़ात देंगे.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से पटना के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. उन्‍हें अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 20 जून को सीवान से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से इस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे. वहीं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी आज आजमगढ़ और गोरखपुर से 91 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे की पूर्वी यूपी के लोगों को सौगात देंगे. जिससे रेल-सड़क मार्ग पर यात्रा में यात्रियों को हाईटेक सुविधाओं का अहसास होगा. 

इससे पहले गुरुवार को रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गोरखपुर पहुंचकर रेलवे स्‍टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और यूपी के मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे के आजमगढ़ और गोरखपुर में होने वाले उद्घाटन समारोह स्‍थल का दो घंटे तक स्‍थलीय निरीक्षण कर तैयारियां परखीं. उन्होंने क्रू लॉबी में सीएमएस हॉल, क्रू काउंसलिंग कक्ष, एफएसडी/वीएचएफ रूम व सेमिनार हॉल का गहनता से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने एकीकृत क्रू रनिंग रूम में टीटीई व लोको पायलट कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने गोरखपुर जंक्‍शन स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप व पुनर्विकास के कार्यों के ले-आउट का भी अवलोकन किया. 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
इसके बाद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने गोरखपुर जंक्‍शन स्टेशन का निरीक्षण कर चल रहे पुनर्विकास कार्य के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए. उन्‍होंने अत्याधुनिक लोको पायलट रनिंग रूम के निरीक्षण किया. यह रनिंग रूम लोको पायलटों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिसमें वातानुकूलित विश्राम कक्ष, स्वच्छ प्रसाधन, उच्च गुणवत्ता वाले बेड, पेयजल सुविधा, भोजन कक्ष और मनोरंजन के लिए टेलीविजन व वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
 
सतीश कुमार ने इन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि लोको पायलट रेलवे की रीढ़ हैं और उनकी कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए ऐसी सुविधाएं अनिवार्य हैं. सतीश कुमार ने गोरखपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. इस परियोजना में स्टेशन पर रूफ प्लाजा, विशाल प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, बच्चों के लिए स्पोर्ट्स जोन और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे लिफ्ट, रैंप और ब्रेल साइनेज शामिल हैं.
 
उन्होंने कहा कि गोरखपुर जंक्‍शन स्टेशन, जो विश्व का दूसरा सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म रखता है, जल्द ही सुविधाओं और यात्री अनुभव में भी अग्रणी बनेगा. यूपी में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास एवं विस्तार हेतु वर्ष 2025-26 में 19,858 करोड़ के बजट का आवंटन किया गया है. जो 2009-2014 के दौरान औसत बजट आवंटन से 18 गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 1,300 से अधिक व उत्तर प्रदेश के कुल 157 एवं पूर्वोत्तर रेलवे के 58 स्टेशन पुर्नविकास के लिए चयनित हैं. 

गोरखपुर को मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष ने कहा कि गोरखपुर को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 20 जून को मिल जाएगी. जो पाटलिपुत्र से चलकर मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज के रास्ते यहां आएगी. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर, श्रावस्ती, भिनगा (240.20 किमी.) नई रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में खलीलाबाद-बांसी के मध्य कार्य प्रगति पर है. इसके आगे के चरणों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है. दोहरीघाट-सहजनवा (81.17 किमी.) तथा आनन्दनगर-घुघुली वाया महाराजगंज (53.51 किमी.) नई लाइन हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है.
 
इस दौरान उ्न्होंने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, प्रमोशन नीति, कार्यस्थल सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की. रेलवे द्वारा यात्री की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र के मध्य एक जोड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 22 जून 2025 से किया जाएगा. इसका उद्घाटन 20 जून को पाटलिपुत्र स्टेशन से 11.50 बजे 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जाएगा. 

जानें नई वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर नई वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 20 जून, 2025 को पाटलिपुत्र से 11.50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 15.25 बजे, सगौली से 15.45 बजे, बेतिया से 16.25 बजे, नरकटियागंज से 17.15 बजे, बगहा से 18.15 बजे व कप्तानगंज से 20.15 बजे छूटकर गोरखपुर 21.30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद नियमित रूप से 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन 22 जून, 2025 से सप्ताह में छः दिन (शनिवार को छोड़कर) निम्नवत किया जाएगा.  
 
नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से गोरखपुर से 05.40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर से पाटलिपुत्र 12.45 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ये ट्रेन पाटलिपुत्र से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और फिर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज से होते हुए गोरखपुर 22.30 बजे पहुंचेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों से चलाई जाएगी.

Gorakhpur: यूपी का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 3 पर काम जारी, 8 एक्सप्रेसवे प्रस्तावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget