एक्सप्लोरर

तृणमूल सांसद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, लोगों को रकम बढ़ाने का दिया था लालच

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह और छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान को सौंपी गयी है।

कानपुर, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कंवर दीप सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश पाण्डेय ने शनिवार को इस पूरे मामले पर जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह और छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

राजेश पाण्डेय ने बताया कि श्याम नगर निवासी पवन मिश्रा की तहरीर पर दर्ज इस मामले में सिंह की रियल एस्टेट कम्पनी के निदेशक सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुचेता खेमका, जयप्रकाश सिंह, बृजमोहन महाजन, छत्रसाल सिंह और नन्द किशोर सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

पाण्डेय के मुताबिक आरोप है कि राज्यसभा सांसद कंवर दीप सिंह तथा अन्य आरोपियों ने वर्ष 2010 में कानपुर के मॉल रोड इलाके में अलकेमिस्ट इंफ्रा रियलिटी और अलकेमिस्ट इंफ्रा टाउनशिप लिमिटेड के नाम से कम्पनियां खोलीं और लोगों को उनकी निवेशित रकम को कई गुना बढ़ाकर देने का लालच दिया। साथ ही उन्हें जमीन और फ्लैट देने का वादा भी किया। इसके बाद हजारों लोगों ने कम्पनी में निवेश किया। अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल पहले जब निवेशकों को वादे के मुताबिक धन लौटाने का वक्त आया तो कम्पनी के दफ्तरों में ताले लटका दिये गये।

तृणमूल सांसद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, लोगों को रकम बढ़ाने का दिया था लालच

शिकायतकर्ता पवन मिश्रा के मुताबिक उसने राज्यसभा सदस्य की कम्पनी में लाखों रुपये लगा दिये और अपने रिश्तेदारों तथा दोस्तों की भी मोटी रकम का निवेश करा दिया। पाण्डेय के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा निवेशकों ने पुलिस को फोन करके अपने साथ ठगी होने की शिकायत की है। मामले की जांच शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान को सौंपी गयी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर
यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूपी में खास तैयारी, सीएम योगी ने बताया प्लान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूपी में खास तैयारी, सीएम योगी ने बताया प्लान
मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Dimple का घर टूटने की कगार पर! सौतन की वापसी से 'Dr. Aarambhi' में मचा कोहराम। #sbs
Bollywood News: अजय देवगन और तब्बू फिर आमने-सामने, कहानी को जबरन खींचने पर सोशल मीडिया पर उठीं ट्रोलिंग की लहरें (10.09.26)
बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लालू परिवार को बड़ा झटका, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 पर आरोप तय
लालू परिवार को बड़ा झटका, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 पर आरोप तय
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर, ईशान किशन ने बनाया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर, ईशान किशन ने बनाया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget