एक्सप्लोरर

मिड डे मील से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं की निगरानी करेगा फ्लाइंग स्क्वाड

मिर्जापुर में मिड डे मील के अंतर्गत बच्चों को बांटे गये नमक रोटी प्रकरण के बाद यूपी सरकार अब किसी तरह की चूक नहीं चाहती। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नये बेसिक शिक्षा मंत्री ने फ्लाइंग स्क्वाड बनाने का फैसला लिया है, जो इन सबपर निगाह रखेगा

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में 'मिड डे मील' की निगरानी से लेकर अन्य योजनाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए अब मंडल स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड बनाये जायेंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। बैठक में मंत्री ने प्रदेश भर के सभी मंडलों में फ्लाइंग स्क्वाड बनाने के निर्देश दिए हैं। फ्लाइंग स्क्वाड मिड डे मील वितरण से लेकर किताब, जूता-मोजा, स्कूल बैग, यूनिफार्म, स्वेटर वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं की औचक निरीक्षण कर हकीकत देखेगा। मिर्जापुर में मिड डे मील में नमक रोटी बांटने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने अपनी पहली बैठक में ही इस पर ये निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद् के स्कूलों में कराया जायेगा योगा

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश ने सभी स्कूलों में योगा और पीटी अनिवार्य रूप से कराने के भी निर्देश दिए हैं। अब स्कूलों में सुबह 15 मिनट योगा और छुट्टी के समय 15 मिनट पीटी कराई जायेगी। इसका मकसद छात्र छात्राओं को स्वस्थ और फिट रखना है।

स्कूलों का होगा थर्ड पार्टी और सोशल ऑडिट

बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का थर्ड पार्टी और सोशल ऑडिट कराया जायेगा। इसमें अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही एनजीओ, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा। डॉ. सतीश ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश स्तर के सभी अधिकारी महीने में कम से कम एक दिन खुद स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। खुद डॉ. सतीश ने भी स्कूलों के औचक निरीक्षण का फैसला किया है।

मंत्री ने अधिकारियों से मांगा एक्शन प्लान

बेसिक शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से 2022 तक हर साल के लिए एक्शन प्लान मांगा है। ये एक्शन प्लान एक ब्लू प्रिंट होगा जिसमे विभाग को बताना होगा कि वो आने वाले समय में कब क्या करेगा। इसके अलावा मंत्री डॉ. सतीश ने कोर्ट केस में फंसी नियुक्तियों से लेकर ट्रांसफर, पोस्टिंग, स्वेटर वितरण समेत अन्य योजनाएं के हालात जाने। बेसिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, सचिव मनीष त्रिघटिया, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय किरण आनंद, निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, संजय सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget