एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में खुले में शौच करने गई महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

UP News: यूपी के फिरोजाबाद में खुले में शौच करने गई 28 वर्षीय महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Firozabad News: बुधवार रात से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, तीन दिन से तेज धूप और गर्मी के के बाद देर शाम से ही तेज हवाएं चलने लगीं, रात भर तेज हवाओं के बाद गुरुवार सुबह 4:00 बजे से ही गरज के साथ बारिश होने लगी इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. 

फिरोजाबाद जनपद में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो दी लेकिन ग्रामीण अंचल में तेज आंधी और बारिश किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में सुबह शौच के लिए जंगल में गई महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. 

शौच करने के दौरान महिला के ऊपर गिरी बिजली
नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की रहने वाली 28 वर्षीय ललिता देवी शौच के लिए जंगल में गई हुई थी. इसी दौरान 5:40 पर तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई और आसमान में तेज बिजली चमकी और शौच कर रही महिला के ऊपर जा गिरी. महिला की मौके पर मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.

नारखी थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा के मुताबिक दौलतपुर की रहने वाली महिला सुबह शौच के लिए जंगल में गई हुई थी. इसी दौरान आसमान में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकी, इसी बिजली के गिरने से महिला की मौत हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तेज बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है. तेज आंधी के साथ बारिश से गेहूं और जौ की फसल को नुकसान हुआ है. दरअसल इस वक्त फसल की कटाई जारी है और फसल खेतों में ही रखी हुई है. बारिश होने से फसल में लगी गेहूं और जौ की बाल झड़ने का खतरा है जिससे अनाज खेतों में ही बिखर जाएगा.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें-UP Politics: राहुल गांधी ने मानी इस नेता की बात तो कांग्रेस इन लोगों को नहीं देगी यूपी चुनाव में टिकट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget