एक्सप्लोरर

होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : संदेह के घेरे में आए नोएडा के कमांडेंट कार्यालय में संदिग्ध रूप से आग लगी, मास्टर रोल जले

उत्तर प्रदेश में होमगार्डों के वेतन को लेकर हुये घोटाले की जांच को उस वक्त झटका लगा, जब नोएडा के कमांडेंट कार्यालय में संदिग्ध तरीके से आग लग गई। इसमें वेतन से मास्टर रोल भी जल गये हैं। फिलहाल इस मामले की जांच की लिये टीम बना दी गई है

नोएडा, एजेंसी। होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में हुए करोड़ों के घोटाले की जद में आए जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में सोमवार देर रात को संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। मामले में सूरजपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक जिस बक्से में आग लगी, उसमें वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्त किए गए होमगार्ड के मास्टर रोल रखे थे। वे सभी जल गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। जिले में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने को लेकर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इस मामले में सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है और पूरे प्रकरण की जांच गौतमबुद्ध नगर की अपराध शखा कर रही है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा, ''यह मामला गंभीर है, तथा इसकी जांच के लिए गुजरात से फॉरेंसिक टीम बुलाई जाएगी।''

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, ''देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड के कार्यालय में आग लग गई है।'' उन्होंने बताया, ''सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित व एफएसओ सूरजपुर मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें होमगार्ड के वेतन का मास्टर रोल वाला एक बड़ा बक्सा जली हुई अवस्था में पड़ा मिला। बक्से के अंदर मौजूद सभी मeस्टर रोल पूरी तरह से जल गए थे। '' वैभव कृष्ण ने कहा, ''मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पूरी घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं।''

एसएसपी ने बताया, ''जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में जिला स्तर पर एसआईटी गठित की गई है। शुरुआती तौर पर यह पता चला है कि जले हुए बक्से में वर्ष 2014 के बाद से गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न पुलिस थानों, सरकारी कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होमगार्ड के वेतन के मास्टरोल रखे थे।''

उन्होंने बताया, कि ''जनपद गौतमबुद्ध नगर में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस मामले में 13 नवंबर को सूरजपुर थाने में होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।''

कृष्ण वैभव ने बताया, ''इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। उन्होंने माना कि देर रात को संदिग्ध अवस्था में होमगार्ड कमांडेंट के कार्यालय में लगी आग से जांच प्रभावित होगी।

एसएसपी ने बताया, ''पहली नजर में लगता है कि जांच को प्रभावित करने के लिए ही बक्से में आग लगाई गई है।'' कृष्ण वैभव ने बताया, ''पूर्व में होमगार्ड विभाग के लोगों ने जनपद के विभिन्न थानाध्यक्षों की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर का प्रयोग कर करोड़ों का घोटाला किया। इस मामले की जब जांच कराई गई तो पता चला कि होमगार्ड थानों में काम पर नहीं आते थे, किन्तु उनकी हाजिरी लगाकर जनपद के विभिन्न थानाध्यक्षों की फर्जी हस्ताक्षर व मुहर के सहारे बैंक से उनका वेतन ले लिया जाता है।''

एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय टीम बनाई। इसमें लखनऊ मुख्यालय में तैनात एसएसओ सुनील कुमार, मिर्जापुर के जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह, बागपत के मंडलीय कमांडेंट नीता भारती, मेरठ के मंडलीय कमांडेड डीडी मौर्य शामिल हैं।

समिति ने जनपद के विभिन्न थानों में जाकर एक- एक दस्तावेज की जांच की तथा इस मामले में घोटाले होने की रिपोर्ट शासन को सौंपी है।

एसएसपी ने बताया, ''विगत छह माह में किन-किन स्थानों में कितने होमगार्डों की तैनाती हुई, और उनके वेतन किस तरह से निकाले गए इस बात की जांच की गई है। सभी थानों में एक- एक टीम बनाकर छह माह के भीतर होमगार्डों की तैनाती की जांच की जा रही है।''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget