एक्सप्लोरर

बरेली: CAB के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मौलाना तौकीर रजा पर एफआईआर दर्ज

नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में मौलाना तौकीर रजा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मौलाना बिल के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई

बरेली, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ भाषण देने पर पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बीच दूसरी तरफ मौलाना ने अब पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा है कि वह 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद नौमहला मस्जिद से कलेक्ट्रेट पर अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने जाएंगे और फिर उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता।

दरअसल दो दिन पहले इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने सीएबी के विरोध में नौमहला मस्जिद पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर मोदी सरकार नागरिकता संशोधन बिल वापस नहीं लेती है तो हिंदुस्तान की गली गली में खून बहेगा और खूनी संघर्ष होगा। मीडिया में यह मामला आने के बाद सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की तरफ से शहर कोतवाली में मौलाना तौकीर रजा और उनकी पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर नफीस समेत 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के मामले में आईपीसी की धारा 188 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मुकदमा लिखे जाने के बाद आज तौकीर ने दरगाह आला हजरत स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस-प्रशासन को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि 20 दिसंबर को नौमहला मस्जिद से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे और कलेक्टर पर अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कलेक्ट्रेट तक जाने तक गोलियां तक नहीं रोक सकेंगी। उनका कहना है नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक यह बिल वापस नहीं हो जाता तो फिर गली क्या, पूरे हिंदुस्तान को जाम कर देंगे। वहीं देखना यह है कि मौलाना की गिरफ्तारी के एलान के बाद अब पुलिस प्रशासन का अगला रुख क्या होता है।

गौरतलब है कि 2010 में बरेली में जो दंगा हुआ था उसे भड़काने का आरोप मौलाना तौकीर रजा पर लगा था। इसके बाद मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी भी की गई थी। लेकिन भारी विरोध के चलते मौलाना को थाने से ही छोड़ना पड़ा था। शहर 27 दिन तक दंगों की आग में जलता रहा था। एक बार फिर से मौलाना भड़काऊ बयान देकर बरेली में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget