एक्सप्लोरर

अगर मोदी के सामने प्रियंका आईं, दिलचस्प होगी काशी की लड़ाई

इस चुनावी समर में सबसे दिलचस्प सीट वारणसी की होती जा रही है जहां एक तरफ पूर्वांचल के लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं तो वही दूसरी तरफ वारणसी में बीजेपी के अलावा अभी तक किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। वारणसी से पीएम नरेंद्र मोदी जहां एक बार फिर से उम्मीदवार हैं वही विपक्ष ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा के बीच वाराणसी लोकसभा सीट काफी दिलचस्प होती जा रही है, बनारस में हर जगह प्रियंका के नाम की चर्चा है और लोगों के बीच प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है।

इस चुनावी समर में सबसे दिलचस्प सीट वारणसी की होती जा रही है जहां एक तरफ पूर्वांचल के लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं तो वही दूसरी तरफ वारणसी में बीजेपी के अलावा अभी तक किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। प्रियंका के वारणसी से चुनाव लड़ने के कयास के बीच कांग्रेस से 2014 के लोकसभा प्रत्यशी रहे अजय राय कहते हैं कि काशी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का मतलब होगा मोदी की हार, क्योंकि मोदी जी ने काशी में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और काशी की जनता ने मोदी जी के विकास के छलावे को देख लिया है।

ऐसे में प्रियंका जी अगर यहां से चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें हराना मोदी जी के लिए आसान नहीं होगा वहीं बीजेपी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि कहते हैं कि पीएम मोदी लोगों के मन में बस चुके हैं कोई भी आकर यहां से चुनाव लड़ ले मोदी जी को कोई नहीं हरा सकता।

वहीं दूसरी ओर वारणसी के आम लोगों में मोदी को लेकर उत्साह बरकरार तो है लेकिन आम जनता मानती है कि प्रियंका गांधी के आ जाने से बनारस का चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। अस्सी घाट पर दुकान लगाने वाली मालती देवी कहती हैं प्रियंका के आने से मोदी जी परेशान हो जाएंगे, वहीं तमाम बनारस के लोगों में प्रियंका बनाम मोदी को लेकर उत्साह है और लोग ये भी मानते है कि अगर प्रियंका गांधी विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर वाराणसी आती हैं तो पीएम मोदी के लिए खतरा हो सकता है। हालांकि ऐसा कहनेवाले भी तमाम लोग हैं कि जो ये कहते हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ कोई भी चुनाव लड़ ले उन्हें कोई नहीं हरा सकता।

प्रियंका के आने से दिलचस्प होगी लड़ाई

बनारस को करीब से जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार 'एके लारी' का कहना है कि प्रियंका अगर यहां पर विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर आती है तो जाहिर सी बात है कि जातीय समीकरण उसे अगर ध्यान में रखा जाए तो पीएम मोदी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बीएचयू के राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर हेमंत मालवीय बताते हैं कि प्रियंका और मोदी अगर आमने सामने होते हैं तो निश्चित रूप से कोई भी शख्स चुनाव जीत सकता है।

आर्य महिला पीजी कॉलेज की राजनीति शास्त्र विभाग की प्रमुख डॉ भावना का कहना है कि प्रियंका अगर बनारस से संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर आती है तो सपा, बसपा और मुस्लिम वोटों के अलावा उन्हें ब्राम्हणों के वोट भी काफी संख्या में मिलेंगे। ऐसे में मोदी जी के लिए प्रियंका परेशानी जरूर खड़ा कर सकती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget