एक्सप्लोरर

Fatehpur News: मंदिर तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

UP News: कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रदर्शन करते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही डीएम को शिकायती पत्र देिया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के जहानाबाद में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शिकायतकर्ता को एम्बुलेंस में बैठाकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए और ज्वाइन मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि संतो की सरकार में मंदिर तोड़े जाने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए, नहीं तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे. ज्वाइन मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरे मामले में जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी.

कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रदर्शन करते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 25 दिनों से लगातार शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करने के मामले में जिला प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हुए बैठा है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर मंदिर की जमीन को ध्वस्त किया, जिसकी कीमत आज के समय में करोड़ो रुपये की है.

मामले की हो रही जांच
इस मामले में ज्वाइन मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी, हालांकि इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से बात की गई, उनका कहना था कि पूरे मामले में प्रशासन को संज्ञान दिया गया था. अगर मंदिर को तोड़ा गया है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में आरोपी बनाये गए जिला पंचायत अध्यक्ष ने वायरल रिकार्डिंग को सिरे से नकारते हुए कहा कि उनकी रिकार्डिंग नहीं है और ना ही उन्होंने मंदिर की जमीन में कब्ज़ा किया है.

विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मंदिर को संतो की सरकार में बचाया जा रहा हैं, उन्हें तोड़ा नहीं जा रहा है, लेकिन जो भूमाफिया मंदिर को तोड़ने का काम कर रहे हैं, उन्हें बक्शा न जाएगा. साथ ही शिकायतकर्ता को जिस तरह से धमकाया जा रहा है, यह गलत है. इसके लिए प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है कि कार्यवाही नहीं की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: '2024 से पहले विपक्ष का कोई नेता नहीं बचेगा', ED की छापेमारी पर बोले राम गोपाल यादव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget