एक्सप्लोरर

Farmer Protest: किसान आंदोलन के बीच राकेश टिकैत का 'अन्नदाताओं' को बड़ा संदेश, लंबे संघर्ष की है तैयारी

UP News: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसान, गौतम बुद्ध नगर किसान पंचायत में लिए गए निर्णय को पूरी तरह मानेंगे. उक्त बातें पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद कहीं.

Farmer Protest: बुधवार की सुबह से अलीगढ़ पुलिस की हिरासत में लिए गए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने शाम को रिहा होने के बाद कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसान, गौतम बुद्ध नगर में किसान पंचायत में लिए गए निर्णय को पूरी तरह से मानेंगे. उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 50 से अधिक पुलिस थानों पर हिरासत में लिए गए किसानों को अपने अपने स्थानों पर पंचायत करने की सलाह दी गई है. टिकैत ने कहा, 'हम इन पंचायतों में किए गए सभी निर्णयों का सम्मान करेंगे.'

टिकैत ने यह खुलासा भी किया कि किसान नेता विरोध प्रदर्शन के लिए अपने ट्रैक्टर से लखनऊ जाने की संभावना पर विचार कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'जिन मुद्दों का हम सामना कर रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े हैं और वहीं से समाधान आना चाहिए.' किसान लंबे संघर्ष की तैयारी में हैं. उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम एक दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ राकेश टिकैत को टप्पल थाने से रिहा कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में धरना करने का संदेश इन किसानों को दिया.

पुलिस ने राकेश टिकैत को बुधवार को हिरासत में लिया था 
उन्होंने कहा, 'मैं उनसे फिलहाल विरोध समाप्त करने और गौतमबुद्ध नगर में चल रही किसान पंचायत का निर्णय आने तक प्रतीक्षा करने को कहूंगा.' टिकैत ने कहा कि यद्यपि अब देरी हो गई है, वह पंचायत के नेताओं से अगले कदम पर चर्चा करने के लिए संपर्क करने का प्रयास करेंगे. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत को बुधवार को अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वह किसान नेताओं की एक बैठक में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जा रहे थे.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, किसान नेता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा जा रहे थे. यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके साथी यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रहे थे, तभी उन्हें बस में बैठाकर टप्पल थाने ले जाया गया. अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टिकैत को 'हिरासत' में लिया गया है. उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. 

इस बीच, टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस किसानों को उनके घरों में नजरबंद करके उन्हें नोएडा जाने से रोक रही है. उन्होंने कहा, 'आप हमें कब तक हिरासत में रखेंगे? अगर आप हमें बंद रखेंगे, तो आप किससे बात करेंगे?' टिकैत ने कहा कि अगर अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो किसानों का आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा. 

भाकियू ने मंगलवार को अपने मुखिया नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में किसान भवन में एक आपात बैठक बुलाई थी और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने का संकल्प लिया था. यूनियन की युवा शाखा के अध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों से बुधवार को ग्रेटर नोएडा में इकट्ठा होने का आह्वान किया था.

इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं किसान
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर कई गांवों के सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए. ग्रामीण पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत की गई अपनी जमीन के बदले मुआवजे और अन्य लाभ की मांग को लेकर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को आंदोलन के दौरान सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हिरासत में लिये गये लोगों में महिलाएं और बुजुर्ग लोग भी शामिल थे. उन्हें बाद में छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: Basti News: पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने अफसर पर लगाया भष्ट्राचार का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget