एक्सप्लोरर

Exclusive: अखिलेश यादव के सवाल पर सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- आज इनके सामने वजूद का संकट

Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे निमंत्रण पर सवाल उठाए थे. अब सीएम योगी ने इसका जवाब दिया है.

Cm Yogi Adityanath Exclusive: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आरंभ हो रहा है. इससे पहले राज्य सरकार ने देश दुनिया के कई लोगों को न्योता दिया. हालांकि सरकार द्वारा न्योता देने का यह निर्णय समाजवादी चीफ अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया था और उन्होंने इस पर सवाल उठाए थे. अखिलेश ने कहा था कि कुंभ में लोग खुद आते हैं. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने एबीपी न्यूज़ के विशेष कार्यक्रम सनातन संवाद में सपा चीफ के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है.

महाकुंभ में निमंत्रण देने के विपक्ष के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने हिन्दू आस्था पर प्रहार करना अपने जीवन का उद्देश्य मान लिया हो, उनकी बात पर हम कोई खंडन, मंडन करें तो हम अनावश्यक रूप से ऐसे लोगों को महत्व देने का काम कर रहे हैं. आज इनके सामने वजूद का संकट आ चुका है.

निमंत्रण पर उठ रहे सवालों को लेकर सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने कुंभ को गंदगी और भगदड़ का पर्याय बना दिया था. सीएम ने कहा कि यूपी वालों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया गया था. सीएम ने कहा आजम खान जैसे आदमी को कुंभ की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने कहा कि जिसमें श्रद्धा नहीं वह व्यवस्था नहीं कर सकता है. 12 बजे सोकर उठने वालों के पास यहां आने की फुर्सत नहीं थी. तत्कालीन सीएम (अखिलेश यादव) ने 2013 के कुंभ का दौरा तक नहीं किया था.

महाकुंभ के जरिए प्रयागराज के विकास का प्लान- सीएम योगी
इसके अलावा सीएम ने कहा कि इस पावन पर्व से जुड़ने के लिए देश दुनिया से लोग आएंगे. क्राउड मैनेजमेंट के लिए हमें काम करना होगा. आजादी के बाद हर कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट का सवाल होता था. गुलामी के दौर में कुंभ से अंग्रेज और मुगल वसूली करते थे. आजादी के बाद भी कुछ बहुत खास नहीं हुआ. अब पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रयागराज में विकास के कार्य हो रहे है और महाकुंभ के लिए संगम नगरी तैयार हो रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के जरिए प्रयागराज के विकास का प्लान है. हम कुल 7.5 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. 200 से अधिक मार्गों को फोरलेन बनाया गया है. सीएम ने कहा कि 10 हजार एकड़ में महाकुंभ का आयोदन हो रहा है. 5 किलोमीटर की दूरी में पार्किंग की सुविधा है. श्रद्धालुओं के लिए रेल और बसों की व्यवस्था है. 1.5 लाख से अधिक टेंट लगाए गए हैं. 1.5 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं. 70 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट्स लगाई गईं हैं.

Exclusive: सनातन संवाद में सीएम योगी ने वक्फ बोर्ड के दावों पर दिया करारा जवाब, कहा- यह प्रयास स्वीकार्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget