एक्सप्लोरर

जब हड़ताली कर्मचारियों ने कर दी सफाई करवाने निकले ईओ की पिटाई

नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप धारण कर लिया।

एबीपी गंगा, उन्नाव। नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप धारण कर लिया। यहां ईओ ने दूसरी नगर पंचायतों से सफाई कर्मियों को बुला कर नगर की सफाई शुरू करा दी। इसकी सूचना मिलते ही तीसरे दिन के आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रहे सफाई कर्मियों ने तिराहे पर पहुंचे कर ईओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। सरेआम हो रही ईओ की पिटाई से वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह ईओ बच सके। इस घटना की सूचना पर अजगैन कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में उच्चाधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर के संभ्रांत लोगों ने बैठक की। जिसमें यह तय हुआ कि निलंबित कर्मियों को बहाल किया जाएगा। साथ ही मारपीट करने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बता दें कि नगर के वार्ड संख्या 4 और 5 में सफाई न होने की सूचना पर ईओ ने जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामदीन और महामंत्री रज्जनलाल को निलंबित कर दिया। इस निलंबन से नाराज सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर की साफ सफाई ठप कर ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिन भर कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते रहे। गुरूवार को आंदोलित सफाई कर्मियों ने मृत मवेशी और कूड़ा कचरा नगर पंचायत गेट पर रख कर प्रदर्शन किया।

उधर, ठप पड़ी नगर की साफ सफाई व्यवस्था से नागरिकों में भी रोष बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद ईओ ने सफाई कर्मियों की मांगें न मानते हुए दूसरी नगर पंचायतों से सफाई कर्मियों को शुक्रवार बुला लिया। बाहर के सफाई कर्मियों को मोहल्ले चिन्हित कराने निकले ईओ की सूचना जब सफाई कर्मियों को मिली तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद ईओ अनिल कुमार को सफाई कर्मियों ने घेर लिया। महिला सफाई कर्मियों ने आगे आते हुए ईओ की पिटाई शुरू कर दी। यह देख वहां नागरिकों की भीड़ जमा हो गयी। कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह ईओ को बचाया।

ईओ ने तुरंत मामले से हसनगंज कोतवाल अरविंद सिंह को अवगत कराया। आनन फानन कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार व क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र प्रलयंकर को दी। कुछ ही देर में ये अधिकारी भी नवाबगंज पहुंच गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों से अलग अलग पूरा मामला सुना। बाद इसके नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी और नगर के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मध्यस्थता बैठक हुई। जिसमें यह तय किया गया कि निलंबित सफाई कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ईओ के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही गयी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget