एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग की छात्रा को किया डिजिटल अरेस्ट, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

UP News: आगरा से एक और डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, शातिर ठगों ने इंजीनियरिंग की छात्रा को अपना शिकार बनाया है. ठगों ने छात्रा को धमकी देकर उसके साथ ठगी की.

Agra Digital Arrest News: आगरा में डिजिटल अरेस्ट का एक ओर मामला सामने आया है जिसमे एक इंजीनियरिंग की छात्रा को घंटों तक डिजिटल रखा गया और मानसिक रूप से कैद कर दिया. ठगों ने इंजीनियरिंग की छात्रा को अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाया और खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए. छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल मामला खंदारी क्षेत्र का है, यहां मैनपुरी की 20 वर्षीय छात्रा अपनी जीजी और जीजा के यह रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई रही है. छात्रा के पास अचानक से एक कॉल आता है और कॉल करने का व्यक्ति कहता है कि में लखनऊ पुलिस से बोल रहा हूं, तुम्हारी अश्लील वीडियो हमारे पास आई है, तुम्हारी शिकायत हमारे पास आई है, हम तुम्हारे माता-पिता के पास पुलिस भेज रहे है. अगर बचना है तो 16000 दे दो वरना अश्लील वीडियो वायरल हो जाएगी. 

छात्रा ने ठगों के खाते में डाले 18 सौ रूपये
कॉल करने वाले शातिर ने कहा कि इस बारे में किसी को कुछ बताना नहीं और न ही कॉल कट करना है वरना पुलिस कार्यवाही हो जाएगी. कॉल करने वाले शातिर ने इंजीनियरिंग की छात्रा को करीब साढ़े तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा. शातिर व्यक्ति ने छात्रा को अश्लील वीडियो का डर दिखा कर डिजिटल अरेस्ट रखा और भयभीत हुई छात्रा भी शातिर की बातें मानती गई. इस दौरान छात्रा ने 1800 रुपए ट्रांसफर भी कर दिए. कॉल करने वाले शातिर को छात्रा के बैंक खाते की पूरी जानकारी थी.

इंजीनियरिंग की छात्रा ने जब शातिर ठगों ने कहा कि बचना है तो जल्दी से पैसे ट्रान्सफर कर कर दो तो छात्रा ने कहा कि मेरे बैंक खाते में केवल पांच सौ रुपए है तो शातिर ने कहा कि झूठ मत बोलो, बैंक खाते में 1800 रुपए है , पैसे भेज दो नहीं तो तुम्हारी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे जिसके बाद डरी हुई छात्रा ने 1800 रुपए ट्रांसफर कर दिए. साढ़े तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखने के बाद छात्रा ने पूरी घटना परिजनों और टीचर को बताई जिसके बाद पता चला कि यह फर्जी कॉल था और छात्रा के साथ ठगी की गई है. छात्रा ने शातिर साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है. साइबर थाने में छात्रा की शिकायत को दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं: अतीक अहमद का नाम लिए बिना अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- किसने नहीं देखा कि टीवी पर चलते हुए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget