एक्सप्लोरर

प्रयागराज: शातिर इंजीनियर रामभवन करता था तीन मोबाइल फोन और तीन ईमेल आईडी का इस्तेमाल, CBI खोलेगी राज

इंजीनियर रामभवन के तीन मोबाइल फोन में एक ऐसा भी था, जिसका नंबर उसके परिवारवालों और बेहद करीबियों के पास भी नहीं था. इसके साथ ही वह जिन तीन ई मेल आईडी का इस्तेमाल करता था, उन सभी में विजय नाम का इस्तेमाल किया गया है.

प्रयागराज/बांदा. 50 से ज्यादा बच्चों के यौन उत्पीड़न और उनके अश्लील फोटो व वीडियो बनाने के आरोपी सिंचाई विभाग के इंजीनियर रामभवन के बारे में नये-नये खुलासे हो रहे हैं. अब जो खुलासा हुआ है वो बेहद चौंकाने वाला है. खबर के मुताबिक, जेल भेजा गया इंजीनियर रामभवन इतना शातिर था कि वह तीन मोबाइल फोन, तीन ईमेल आईडी का इस्तेमाल करता था. तीन मोबाइल फोन में एक ऐसा भी था, जिसका नंबर उसके परिवारवालों और बेहद करीबियों के पास भी नहीं था. इसके साथ ही वह जिन तीन ई मेल आईडी का इस्तेमाल करता था, उन सभी में विजय नाम का इस्तेमाल किया गया है.

जांच एजेंसी सीबीआई अभी तक इस विजय के रहस्य के बारे में पता नहीं लगा सकी है. सीबीआई को अब यह पता लगाना होगा कि रामभवन ने लोगों को गुमराह करने के लिए विजय नाम से तीन ई मेल आईडी बनाई थी या फिर विजय नाम का उसका कोई सहयोगी या राजदार भी है. वैसे सीबीआई को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इंजीनियर रामभवन के घिनौने खेल में कुछ और भी शामिल हैं. इसी वजह से सीबीआई ने अपनी एफआईआर में रामभवन को नामजद करने के साथ ही कुछ लोगों को अज्ञात रूप में लिखा है. जांच एजेंसी जल्द ही कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है.

सीबीआई चाहती है पांच दिन की रिमांड ABP गंगा के पास सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की Exclusive कॉपी भी है. एफआईआर में दर्ज विवरण से साफ है कि सीबीआई ने जितनी भी जगह रामभवन के नाम का जिक्र किया है, उन सभी जगहों पर आरोपियों में कुछ अज्ञात लोगों के बारे में भी लिखा गया है. साफ है कि तीन मोबाइल फोन, तीन ईमेल आईडी और विजय नाम के इस्तेमाल की गुत्थी सुलझाने के लिए ही सीबीआई शैतान इंजीनियर रामभवन को पांच दिनों के लिए अपनी रिमांड में लेना चाहती है. वैसे जांच एजेंसी अब तक रामभवन की पत्नी दुर्गावती और उसके ड्राइवर अभय कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन इन सभी से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है.

इंजीनियर रामभवन के तीन मोबाइल फोन और तीन ईमेल आईडी का जिक्र सीबीआई ने अपनी एफआईआर में भी किया है. ABP गंगा को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक इंजीनियर रामभवन जिन तीन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था, उनके नंबर 998413****, 969518**** और 829911**** था. इनमें से पहला नंबर सभी जानने वालों के पास था. दूसरे नंबर की जानकारी सिर्फ बेहद करीबियों को थी, जबकि तीसरे नंबर का इस्तेमाल वह सिर्फ अपने गुनाहों के काले कारनामों के लिए ही करता था.

ईमेल आईडी में विजय का नाम रामभवन जिन तीन ईमेल आईडी का इस्तेमाल करता था, उन सभी में विजय नाम का इस्तेमाल है. विजय के साथ ही तीनों आईडी में nawa भी जुड़ा हुआ है. नाम के साथ जोड़े गए इस nawa शब्द के बारे में फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं है. दो आईडी में विजय और nawa के साथ ही संजय भी लिखा हुआ है. एक आईडी में 81 नंबर जुड़ा हुआ है जबकि दूसरे में 111980 शब्द. अनुमान लगाया जा रहा है कि विजय ने अपने जन्म के वर्ष और महीने को इसमें जोड़ा हुआ है.

31 अक्टूबर को दर्ज हुआ केस एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक अज्ञात लोगों द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर सीबीआई ने रामभवन के खिलाफ 31 अक्टूबर को दोपहर 1:55 पर केस दर्ज किया है. सीबीआई को रामभवन के खिलाफ अज्ञात लोगों द्वारा भेजी गई शिकायत के साथ जो पेन ड्राइव दी गई थी, उसमे 34 वीडियो और 679 फोटोग्राफ्स थे. ये सभी उन बच्चों के होने की आशंका है, जिन्हें रामभवन ने अपना शिकार बनाया था. सीबीआई ने आरोपी रामभवन के खिलाफ तीन धाराओं में केस दर्ज किया है. इनमे आईपीसी की धारा 377, पाक्सो एक्ट की धारा 14 और आईटी एक्ट की धारा 67 B शामिल है.

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दर्ज किया है कि किसी अज्ञात शख्स ने उसे रामभवन के खिलाफ शिकायत और पेन ड्राइव भेजी है, जिसके आधार पर तफ्तीश करते हुए उसने 16 नवम्बर को इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने तेज तर्रार डिप्टी एसपी भगवान कुमार को दी है. सीबीआई की दो टीमें अब भी चित्रकूट और बांदा जिलों में कैम्प कर रामभवन के गुनाहों से पर्दा हटाने की मुहिम में जुटी हुई हैं. जल्द ही रामभवन के काले कारनामों में सहयोग देने वाले कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

UP: सीयूजी नंबर की हर कॉल खुद रिसीव करें अधिकारी, सीएम कार्यालय से होगी निगरानी

लखनऊ: मुसीबत में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी, सीबीआई ने इस मामले में दर्ज की दो FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget