एक्सप्लोरर

मथुराः श्रीकांत शर्मा ने लगाई फटकार, कहा- बिजली विभाग की शिकायतों का हो जल्द निपटारा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजलीघरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई.

मथुरा, एबीपी गंगा। ऊर्जा मंत्री ने कल, थाने और बिजलीघरों के निरीक्षण किए. इस दौरान उन्होंने खामियों के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने निवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी. साथ ही ऊर्जा मंत्री के निवास पर पहुंचे फरियादियों की फरियादों का भी निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. यूपी सरकार के ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने शनिवार को देर शाम कोसीकलां स्थित 132 केवी विद्युत प्रेषण उपकेंद्र, बरसाना विद्युत उपकेंद्र और गोवर्धन विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध ट्रिपिंग फ्री आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. साथ ही जनपद के चिह्नित किये गए सभी फ़ीडर्स की लाइन हानियां 15% से नीचे लाना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि लाइनलॉस कम होने पर संबंधित क्षेत्र को 24 घन्टे निर्बाध आपूर्ति दी जाये. नये कनेक्शन के आवेदन के जल्द निस्तारण किया जाए. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं के नाम और नम्बर अपडेट रखें, उनसे फीडबैक लेते रहें. बिजली के काम के लिए न पड़े भटकना ऊर्जा मंत्री ने कोसीकलां ट्रांसमिशन (पारेषण) उपकेंद्र पर आपूर्ति संबंधित सभी पत्रावलियों का निरीक्षण भी किया. साथ ही उससे जुड़े सभी वितरण उपकेंद्रों पर भी आपूर्ति संबंधी जानकारियां ली. मंत्री ने बरसाना और गोवर्धन वितरण उपकेंद्रों पर अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि कहीं भी उपभोक्ता को बिजली के काम के लिए भटकना न पड़े. बिल न आने, गलत बिल की शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराने को कहा. लोड बैलेंसिंग सुनिश्चित हो श्रीकांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को समय से बिल मिले इस बात पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. सबको समय से सही बिल मिलेगा तो ही लाइन हानियां कम करने में मदद मिलेगी. उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी तो ऊर्जा विभाग की मुश्किलें भी कम होंगी. सभी वितरण ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग सुनिश्चित की जाये. जनता से संवाद मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी जनता से नियमित संवाद रखें. कहीं भी समस्या की शिकायत मिले तो स्वयं सक्रियता दिखाते हुए उसका निस्तारण किया जाए. जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने निर्देशित किया कि वरिष्ठ अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण करें और समस्याओं का निराकरण करें. साथ ही ग्राम प्रधानों से नियमित संवाद कर गांव की आपूर्ति की जानकारी लेते रहने के निर्देश दिये. ये भी पढ़ेंः अयोध्याः सिरे नहीं चढ़ पा रही राम प्रतिमा लगाने की योजना, किसान नहीं दे रहे जमीन रामपुरः आजम खान का करीबी हैड कॉन्टेबल धर्मेंद्र चौहान गिरफ्तार, सरेंडर करने पहुंचा था अदालत  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget