एक्सप्लोरर

डा. कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्‍या, प्रापर्टी और लेनदेन के विवाद में दिया वारदात को अंजाम

चर्चित डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर विवाद था जिसके चलते उनका कत्ल किया गया

गोरखपुर, एबीपी गंगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्‍सीजन कांड से चर्चा में आए डा. कफील खान के मामा नुसुरतुल्‍लाह वारसी की अज्ञात बदमाश ने घर के नजदीक देर रात 11 बजे के आसपास गोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के पीछे प्रॉपर्टी और पैसों का लेनदेन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला उनका परिचित रहा है। नुसरतुल्‍लाह के सिर में गोली मारी गई है। उन्‍होंने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे रोज की तरह पड़ोसी के यहां से ताश खेलकर पैदल ही घर लौट रहे थे।

राजघाट क्षेत्र के अलहदादपुर, बनकटीचक में शनिवार की देर रात डॉ. कफील खान के मामा नुसरतुल्लाह वारसी उर्फ दादा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे वजह प्रापर्टी विवाद की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए डॉ. कफील के मामा अलहदादपुर, बनकटीचक निवासी नुसरतुल्ला वारसी की शहर में कई जगह प्रापर्टी है।

वे रोज की तरह अपने मकान से थोड़ी दूरी पर सिराज तारिक वकील के घर मनोरंजन के लिए ताश खेलने गए थे। वे ताश खेल कर रात तकरीबन 10.45 बजे घर के लिए निकले। वह मकान के बगल में स्थित मकबरे के मुख्य गेट पर पहुंचे तो एक युवक पहले से खड़ा था। वह उसके कंधे पर हाथ रख कर बात करते हुए गेट के अंदर गए। अंदर पहुंचते ही युवक ने तमंचा निकाल लिया। वह उसकी मंशा समझकर भाग पाते कि उससे दौड़ा कर उनकी सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते हमलावर फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, सीओ क्राइम के अलावा राजघाट, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

कोतवाली सर्किल के सीओ वीपी सिंह ने बताया कि देर रात 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना को एक बदमाश ने अंजाम दिया है। उसके नुसरतुल्‍लाह के परिचित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि प्रापर्टी का विवाद चल रहा था। इमामुद्दीन जो गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं। निकहतआरा इनके घर के पीछे रहने वाली हैं। इनसे संयुक्‍त प्रापर्टी का विवाद रहा है। साढ़े चार एकड़ जमीन का विवाद था। फैसला नवंबर महीन में आया था। मुकदमा दोनों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज हुआ था। इनके पक्ष में फैसला आया था।

दूसरा विवाद एक करोड़ 95 लाख रुपए का अनिल सोनकर से विवाद रहा है। इनके साथ उन्‍होंने प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्‍त को लेकर एक कंपनी चलाई थी। इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने इन्‍हीं पर शक जाहिर किया है। 10.45 बजे पड़ोसी के यहां मनोरंजन के लिए ताश के पत्‍ते खेला करते थे। जब अपने अहाते की तरफ बढ़े, तो पटाखे की आवाज सुनकर भतीजे बाहर आए। उन्‍हें लगा कि शुगर बढ़ने के कारण गिरे हुए हैं लेकिन, जब सिर से खून रिसने लगा, तो हत्‍या होने की बात सामने आई। उन्‍होंने बताया कि ये कफील खान के रिश्‍ते में मामा लगते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सयानी घोष का सिर काटने के बयान पर प्रदीप दीक्षित ने जताया खेद, 'मुझे नहीं मालूम था कि...'
TMC सांसद सयानी घोष का सिर काटने के बयान पर प्रदीप दीक्षित ने जताया खेद, अब क्या कहा?
शिकायत करने पहुंचे शख्स पर भड़कीं गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, 'इतना मारूंगी...'
शिकायत करने पहुंचे शख्स पर भड़कीं गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, 'इतना मारूंगी...'
Azamgarh News: महंगाई, अपराध और बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
महंगाई, अपराध और बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के CM योगी, 'कांग्रेस के युवराज को अपने...'
PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के CM योगी, 'कांग्रेस के युवराज को अपने...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget