एक्सप्लोरर

देव दीपावली को देखने के लिए लोगों में अलग ही क्रेज, 4 महीने पहले ही नाव और होटलों की बुकिंग शुरू

UP News: इस बार संभावित तिथि देव दीपावली की 15 नवंबर है. तकरीबन 4 महीने पहले ही काशी के घाट पर स्थित होटल और नाव की अच्छी बुकिंग चल रही है. वहीं पर्यटक ठहराव के लिए होटल भी बुक कर रहे है.

Varanasi News: वाराणसी का विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली लक्खा मेला में शुमार है. इसकी चर्चा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है. इस बार देव दीपावली मनाने की संभावित तिथि 15 नवंबर है. इस दीपोत्सव के दौरान काशी के सभी 84 घाटों को जलते दीयों से सजाया जाता है. जिसको देखने के लिए देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक काशी पहुंचते हैं. वहीं इस बार देव दीपावली के अवसर पर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होने के लिए पहले से ही लोगों ने नाव और होटल को बुक करना शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार नवंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह के लिए काशी के गंगा घाटों वाले नाव और होटलों की बंपर बुकिंग चल रही है.

वाराणसी के टूरिस्ट गाइड अभिषेक कुमार ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि काशी के देव दीपोत्सव को देखने के लिए देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. इस बार पर्यटकों में देव दीपावली को लेकर एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है.  इस बार संभावित तिथि देव दीपावली की 15 नवंबर है. तकरीबन 4 महीने पहले ही काशी के घाट पर स्थित होटल और नाव की अच्छी बुकिंग चल रही है. देव दीपावली के दौरान काशी के घाटों की रौनक, आकर्षक सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचाना चाहते हैं.  

हजारों से लेकर लाखों तक में बुकिंग
 काशी के देव दीपावली को देखने के लिए लोग गंगा घाटों पर नाव का सहारा लेते हैं. इसलिए अभी से ही तकरीबन 8 -10 हज़ार में छोटे नाव की बुकिंग देव दीपावली के लिए शुरू हो चुकी है. इसके अलावा बड़े नाव और बजड़ो की बुकिंग तो 40 हजार से लाखों तक में भी तय हों रहीं है. वहीं दूसरी तरफ अधिक संख्या में लोगों का शहर में आवागमन होता है. इसलिए पहले से ही ठहराव को लेकर होटल में बुकिंग भी की जा रही है. जहां छोटे होटल में अभी से ही 4- 5 हजार में और बड़े होटलों में 30 से 40 हजार तक की बुकिंग की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बस्ती में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हर घर जल परियोजना, करोड़ों रुपये की लागत से हुआ था निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget